फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   dm became warned for carelessness in registration

पंजीकरण में लापरवाही पर बिफरे डीएम

Wed, 27 Jul 2016 11:45 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Wed, 27 Jul 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
dm became warned for carelessness in registration
कायऱ्र्यक्रम - फोटो : santosh verma
कप्तानगंज। पूरे जनपद में दिव्यांग जनों की सुविधा के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम के तहत बुधवार को कप्तानगंज कस्बे में स्थित महावीर महाविद्यालय परिसर में एक दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। मेला का शुभारंभ डीएम शम्भु कुमार ने किया। मेला में 1270 दिव्यांग जन का पंजीकरण करने के बाद उन्हें प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया। डीएम ने मेला में लगे स्टालों का निरीक्षण किया। इस दौरान जब उनकी नजर पंजीकरण में बरती जा रही लापरवाही पर पड़ी तो उन्होंने मौके पर सीएमओ से नाराजगी जताई।
विज्ञापन


विकलांग जन कल्याण व आल इंडिया हैंडीकैप्ड एसोसिएशन की तरफ से आयोजित मेला का उद्घाटन करने के दौरान डीएम ने कहा कि दिव्यांग जन को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए बैकों से ऋण दिला कर रोजगार मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने दिव्यांग जनों से कहा कि वह जल्द से जल्द अपना पंजीकरण कराएं ताकि उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति कराई जा सके। इस दौरान डीएम ने यह भी बताया कि दिव्यांग परिवार का दो लाख का बीमा भी किया जाएगा। इसका लाभ दिव्यांग पति-पत्नी और दो बच्चों को 65 साल की उम्र तक मिलेगा। उन्होंने बताया कि दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल, वैशाखी, कान की मशीन, व्हील चेयर व शल्य चिकित्सा की सुविधा लेने पर पंजीकरण रसीद दिखाना जरूरी है। इस दौरान सीडीओ केदारनाथ सिंह, सीएमओ डॉक्टर अखिलेश कुमार, विकलांगजन विकास अधिकारी मोहन त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, मारकंडेय पटेल, अभिषेक पाण्डेय सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed