{"_id":"4769b2c5e860b2f0f6bf65a9112e0547","slug":"dm-and-sp-inspected-polling-parties-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम और एसपी ने पोलिंग पार्टियों का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम और एसपी ने पोलिंग पार्टियों का निरीक्षण किया
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Sat, 28 Nov 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रथम चरण में कप्तानगंज ब्लॉक की 76 ग्राम पंचायतों में शनिवार को होने वाले के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। दोपहर बाद पहुंचे डीएम लोकेश एम और एसपी अतुल शर्मा ने निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टी को मतदान से जुड़ी सामग्री को देते वक्त यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि कोई सामान छूटा ना हो।
कप्तानगंज ब्लॉक परिसर में निरीक्षण के दौरान डीएम ने आरओ आरके मिश्रा से बूथों से जुड़ी जानकारी ली। साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट से कहा कि अपने क्षेत्र के बूथों पर जाकर देख लें कि पोलिंग पार्टी पहुंची की नहीं और इसकी रिपोर्ट देते रहें। एसपी अतुल शर्मा ने कहा कि अगर किसी बूथ पर प्रत्याशी या उसके एजेंट मतदाताओं से नोंक-झोक करते पाए गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रामकोला क्षेत्र की भी 55 ग्राम पंचायतों में मतदान कराने के लिए 237 पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथों पर रवाना हो गईं। डीएम लोकेश एम और एसपी अतुल शर्मा ने बूथों पर जाकर पोलिंग पार्टियों से व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। हर बूथों पर पुलिस की व्यवस्था कर दी गई है तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ भी पुलिस बल लगा दी गई है। इस मौके पर एसडीएम सचिन कुमार सिंह, एसओ जैसराज यादव मौजूद रहे।