फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Divisional Commissioner reinstated the decision of the District Verification Committee

Kushinagar News: जिला सत्यापन समिति के निर्णय को मंडलायुक्त ने किया बहाल

Thu, 04 Apr 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 04 Apr 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner reinstated the decision of the District Verification Committee
फाजिलनगर। क्षेत्र के जोगिया हिच्छा राय निवासी व बुद्ध पीजी काॅलेज कुशीनगर के असिस्टेंट प्रोफेसर इंद्रासन प्रसाद के जाति प्रमाण पत्र के संबंध में मंडलायुक्त ने जिला सत्यापन समिति के निर्णय को सही करार दिया है। समिति ने उनको सामान्य जाति का बताया है।
विज्ञापन

तमकुहीराज तहसील के जोगिया हिच्छा राय गांव निवासी घनश्याम वर्मा ने करीब तीन वर्ष पूर्व हाईकोर्ट में वाद दाखिल कर बुद्ध पीजी काॅलेज के वाणिज्य विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर इंद्रासन प्रसाद के अनुसूचित जाति प्रमाण को कूटरचित दस्तावेजों पर आधारित होने का आरोप लगाया था। न्यायालय के आदेश पर डीएम की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति ने इंद्रासन प्रसाद को सामान्य जाति का होना बताता। उसके आधार पर डीएम ने 30 जून को उनका जाति प्रमाणपत्र निरस्त कर दिया। जिला जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति के आदेश को इंद्रासन प्रसाद ने मंडलायुक्त के यहां चुनौती दी। उन्होंने बताया कि वे अनुसूचित जाति से ही आते हैं। मामले की सुनवाई करते हुए मंडलायुक्त ने जनपदीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति के आदेश को सही मानते हुए तीस मार्च 2024 के आदेश में इंद्रासन प्रसाद के अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र को निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed