फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   District President of BJP Backward Morcha welcomed

Kushinagar News: भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागत

Mon, 04 Mar 2024 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 04 Mar 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
District President of BJP Backward Morcha welcomed
कसया/कप्तानगंज। भाजपा पिछड़ा मोर्चा कुशीनगर के नए जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह सैंथवार के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने 26 फरवरी को भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्षों की सूची जारी की थी। रविवार को नए जिलाध्यक्ष सैंथवार का राजेश सिंह, डॉ छेदी शर्मा, अमर चन्द हिंदुस्तानी, राजेश मद्धेशिया, संजीव सिंह शिब्लू, विनोद गिरी, जिपंस नीतीश कुमार यादव, आद्या पांंडेय, विनोद सिंह आदि ने स्वागत किया। जितेंद्र सिंह ने कहा कि इस बार भाजपा चार सौ से ऊपर लोकसभा सीटें जीतकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएगी। जिसके लिए पार्टी कार्यकर्ता जी जान से लगे हैं। उन्होंने जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उधर, कप्तानगंज कस्बे के सुभाष नगर के अलावा सहाबगंज, मथौली बाजार, जगदीशपुर, बोदरावर समेत कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं उनका स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत जितेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी नेतृत्व की तरफ से मिली जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाई जाएगी। इस दौरान राम प्रताप सिंह, मुकेश सिंह, अभिजीत सिंह, संतोष द्विवेदी, राजेश कुशवाहा, मनीष, अरविंद चौधरी, महेंद्र सिंह, बृजेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed