{"_id":"68e822c74c3e0868050ce77f","slug":"district-level-sports-competition-will-start-in-the-first-week-of-november-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-146884-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नवंबर के प्रथम सप्ताह में शुरू होगी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नवंबर के प्रथम सप्ताह में शुरू होगी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता
Fri, 10 Oct 2025 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। स्पोर्ट्स फॉर स्कूलस्कूली गेम्स के तहत बृहस्पतिवार को बीएसए कार्यालय में जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता की बैठक हुई। इसमें माध्यमिक स्कूली खेल कूद प्रतियोगिता में बेसिक शिक्षा विभाग कक्षा छह से आठवीं के बच्चों का खेलकूद प्रतियोगिता को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई।
जिला व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि नौ से 18 अक्तूबर तक ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता होगी। इसके बाद 15 से 18 अक्तूबर तक ट्रायल एवं चयन के आधार पर टीम इवेंट की प्रतियोगिता संपन्न कराइ्र जाएगी। उन्होंने बताया कि जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता नवंबर के प्रथम सप्ताह में आयोजित की जाएगी। बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य ने कहा कि प्रतियोगिता में शासन के निर्देशों को समय पर पालन करना है। बच्चों को अधिक से अधिक माध्यमिक एवं बेसिक के साथ खेलों में प्रतिभाग कराएं। बैठक में बैठक में बीईओ डॉ. प्रभात चंद्र राय को जिला खेल सचिव, सुरेंद्र बहादुर सिंह आयोजन सचिव और राजेश कुमार व रजनीश द्विवेदी कोषाध्यक्ष नामित किया गया। इसी तरह जिला खेल कमेटी में छेदी प्रसाद, इंद्रजीत मणि, राजकुमार सिंह, अनुप सिंह, पवन कुमार को खेल कमेटी का सदस्य नामित किया गया है।