फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   District head accused of religious remarks did not get anticipatory bail

Kushinagar News: राशोसपा के जिलाध्यक्ष को नहीं मिली अग्रिम जमानत

Thu, 17 Oct 2024 05:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 17 Oct 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
District head accused of religious remarks did not get anticipatory bail
पडरौना। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी (राशोसपा) के जिलाध्यक्ष रामेश्वर कुशवाहा के नवरात्र में सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी से शहर का माहौल गरमा गया था। हिंदूवादी नेताओं ने इसको लेकर सड़क जाम कर पुतला भी फूंका। पुलिस ने केस दर्ज कर जिलाध्यक्ष के बेटे समेत तीन को जेल भेज दिया था। फरार जिलाध्यक्ष ने बुधवार को अधिवक्ता के माध्यम से जिला जज के न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन जमानत नहीं मिली। इस मामले में 21 अक्तूबर को अब सुनवाई होगी। राशोसपा के जिलाध्यक्ष को पुलिस सरगर्मी से तलाश रही है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने नेपाल के नवलपरासी में दबिश दी थी, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आया। इसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर हियुवा नेे आंदोलन की चेतावनी दी थी। सीओ ने टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। पुलिस के बढ़ते दबाव को देखते हुए आरोप जिलाध्यक्ष जिला जज के न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन दिया था। इसकी जानकारी होने पर कोर्ट में अधिवक्ता पहुंच गए और आपत्ति की। जिला जज के न्यायालय ने 21 अक्तूबर की तारीख दे दी।ी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed