{"_id":"69050065721afaefee05f9c0","slug":"district-first-in-september-ranking-kushinagar-news-c-209-1-skn1001-140535-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सितंबर की रैंकिंग में जिला प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सितंबर की रैंकिंग में जिला प्रथम
Sat, 01 Nov 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद को माह सितंबर की रैंकिंग में प्रदेश में संयुक्त रूप से प्रथम रैंक प्राप्त हुआ। एसपी संदीप कुमार मीना ने पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सीसीटीएनएस के नोडल अधिकारी सुशील कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में सीसीटीएनएस डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर अहमद रजा के अथक प्रयास से सीसीटीएनएस योजना प्रगति डैशबोर्ड में तकनीकी सेवाएं मुख्यालय लखनऊ से जारी सीसीटीएनएस पोर्टल के माह सितंबर की डाटा के अनुसार जनपदों की रैंकिंग में जिले को उत्तर प्रदेश में संयुक्त रूप से प्रथम रैंक प्राप्त हुआ।
जोन गोरखपुर व रेंज बस्ती में भी प्रथम स्थान हासिल है। इसके साथ ही आईसीजेएस पोर्टल पर भी जनपद को लाॅगिंन और यूजेज में भी प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जिले को संयुक्त रूप से प्रथम रैंक प्राप्त होने पर एसपी संदीप कुमार मीना, एएसपी सुशील कुमार सिंह तथा सीसीटीएनएस डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर अहमद रजा की प्रशंसा की। साथ ही उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। संवाद