{"_id":"65a4593fb3706beecc0890c4","slug":"district-committee-sent-the-list-of-150-examination-centers-to-the-board-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-10999-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जिला समिति ने बोर्ड को भेजी 150 परीक्षा केंद्रों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जिला समिति ने बोर्ड को भेजी 150 परीक्षा केंद्रों की सूची
Mon, 15 Jan 2024 03:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 15 Jan 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिला परीक्षा समिति की जांच में पांच परीक्षा केंद्र मानक पर खरे नहीं उतरे हैं। इन्हें परीक्षा केंद्र की सूची से हटाते हुए जिला समिति ने 150 परीक्षा केंद्रों की सूची बोर्ड को भेजी है। जिले में कुल आठ परीक्षा केंद्र बढ़ाए गए हैं। बोर्ड की तरफ से स्वीकृति मिलती है, तो कुल 150 केंद्रों में जिले में 1,12,760 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षा को लेकर केंद्रों के निर्धारण में अधिकारियों की लापरवाही व कर्मचारियों की मनमानी सामने आई है। इसका अंदाजा इस से लगाया जा सकता है कि दावे व आपत्तियों की जांच में पांच केंद्र मानक पर खरे ही नहीं उतरे मिले हैं। ऐसे में अब जिला स्तरीय कमेटी ने निरस्त करने की रिपोर्ट बोर्ड को भेजी है। साथ ही नए केंद्र बनाने के दावे पर परीक्षण के बाद कमेटी ने आठ केंद्र बढ़ाने की संस्तुति भी की है। अब 150 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा की होगी।
00
ये केंद्र किए शामिल
- जनता इंटर काॅलेज हाटा, राजकीय बालिका इंटर काॅलेज सेवरही, पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय लक्ष्मीपुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय माडल स्कूल मिश्रौली, डाॅ. अब्दुल कलाम इंटर काॅलेज ढोलहां में संसाधन न होने के कारण निरस्त करने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
0
इन्हें बनाया गया नया केंद्र
- त्रिवेणी इंटर काॅलेज बेदूपार, रामसकल इंटर काॅलेज रामचंद्रपुर, चंद्रावती देवी कन्या इंटर काॅलेज पकड़ी बांगर, रघुनाथ त्रिपाठी उमावि कुबेरस्थान, जीडी इंटर काॅलेज असना, प्रताप नारायण इंटर काॅलेज बांसगांव जमुआन, त्रियुगी नारायण दामोदर दास इंटर काॅलेज देवतहा बाली, बाबू छकौड़ी सिंह इंटर काॅलेज इंदरपुर
0
147 की सूची हुई थी जारी
- बोर्ड परीक्षा को लेकर 147 केंद्रों की सूची आनलाइन जारी की गई थी, जिसमें 30 नवंबर तक प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों से दावे व आपत्तियां मांगी गई थी। जिसमें 117 आवेदन आनलाइन जमा हुए। इसमें संचालकों ने 67 नए केंद्र बनाने, 34 ने 10 किलोमीटर से अधिक की दूरी व 12 ने क्षमता से अधिक परीक्षार्थियों की संख्या होने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसका परीक्षण डीएम की अध्यक्षता वाली सात सदस्यता वाली कमेटी ने किया।
0
तहसील स्तर पर सभी केंद्रों का हुआ था सत्यापन
- माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जिले में कुल 361 विद्यालय संचालित हैं। इसमें 22 राजकीय व 55 एडेड समेत कुल 361 विद्यालय शामिल हैं। इन स्कूल संचालकों ने पिछले अगस्त व सितंबर महीने में बोर्ड की वेबसाइट पर निर्धारित 32 बिंदुओं से संबंधित प्रोफार्मा को भरकर अपलोड किया था। इसके बाद अक्तूबर में दो
स्तर से इन स्कूलों की जांच कराई गई। डीएम के निर्देश पर सभी एसडीएम को नोडल बनाकर राजस्व कर्मियों से 32 बिंदु पर सुविधाओं की जांच कर आनलाइन रिपोर्ट विभाग के माध्यम से बोर्ड के वेबसाइट पर अपलोड कराया गया था। इसके बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग ने भी राजकीय स्कूलों के प्रधानाचार्य व शिक्षकों की टीम लगाकर इन स्कूलों की जांच कराई थी तो संयुक्त शिक्षा निदेशक ने स्वयं जिले में पहुंच कर स्कूलों में सुविधाओं की जांच की थी। इसके बाद बोर्ड ने 147 परीक्षा केंद्रों की आनलाइन सूची जारी की थी। जिले में 1,12,760 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, जिसमें हाईस्कूल में 61,496 व इंटर में 51,264 परीक्षार्थी शामिल हैं।
0
- दावे व आपत्तियों की जांच में पांच केंद्र निरस्त किए गए हैं। इसके अलावा आठ विद्यालयों को नए परीक्षा केंद्र बनाने के लिए संस्तुति की गई गई हैं। जिला स्तरीय कमेटी की रिपोर्ट बोर्ड को भेज दी गई है। यदि बोर्ड अनुमति देता है तो कुल 150 केंद्रों पर परीक्षा होगी। - रविंद्र कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, कुशीनगर।