{"_id":"6600903c6541e505a2052a17","slug":"dispute-with-wife-over-drinking-alcohol-husband-died-sister-accused-of-murder-kushinagar-news-c-205-1-ksh1007-114612-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शराब पीने को लेकर पत्नी से विवाद, पति की मौत, बहन ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शराब पीने को लेकर पत्नी से विवाद, पति की मौत, बहन ने लगाया हत्या का आरोप
Mon, 25 Mar 2024 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 25 Mar 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। नशे में घर पहुंचे अधेड़ से पत्नी और बेटी के बीच शनिवार की रात मारपीट हो गई। सिर में चोट लगने से अधेड़ की हालत बिगड़ गई। पूरी रात घर पर रखने के बाद अस्पताल लेकर जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घर वाले शव का दाह संस्कार करने की तैयारी में जुट गए। सूचना पर पहुंची मृतक की बहन ने पुलिस को सूचना देकर पत्नी और बेटी पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रामकोला थाना क्षेत्र के कटहरिया टोला निवासी 45 वर्षीय हीरा पासवान शनिवार की रात नशे में घर पहुंचा। पत्नी और बेटी शराब पीने का विरोध करने लगी। इसी बात को लेकर मारपीट हो गई। हीरा पासवान जमीन पर गिर गया और अचेत हो गया। घर वाले समझ नहीं पाए और उसे बिस्तर पर लिटा दिए। रविवार को सुबह जब वह नहीं उठा तो पत्नी और बेटी इलाज के लिए एंबुलेंस से अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचने से पहले हीरा की मौत हो गई। घर वाले उसका शव लेकर दरवाजे पर पहुंचे और दाह संस्कार की तैयारी में जुट गए।
भाई की मौत की खबर सुनकर मायके से उसकी बहन सुरभि पहुंची। घटनाक्रम जानने के बाद उसने पुलिस को फोन कर मृतक की पत्नी और बेटी पर हत्या का आरोप लगाया। हरकत में आई पुलिस गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटन को लेकर गांव वालों में तरह-तरह की चर्चा रही। खड्डा सीओ उमेश चंद्र भट्ट ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस मौके पर गई थी। आरोप के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।