फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dispute over garbage near Ambedkar statue, report filed

Kushinagar News: आंबेडकर प्रतिमा के पास गंदगी पर विवाद, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 12 Jun 2026 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 12 Jun 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Dispute over garbage near Ambedkar statue, report filed
हाटा। नगर के पटना मिश्रौली में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं महात्मा बुद्ध की प्रतिमा के समीप गंदगी फैलाने का मामला पुलिस तक पहुंच गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार प्रतिमा स्थल के पास किसी पारिवारिक कार्यक्रम के बाद जूठे पत्तल, भोजन अवशेष एवं अन्य कूड़ा-कचरा पड़े होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी थी। क्षेत्र के अरुण कुमार ने प्रतिमा स्थल की स्वच्छता एवं सम्मान बनाए रखने की बात कहते हुए इसका विरोध किया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और बाद में मारपीट हो गई। कोतवाल संजय दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि महापुरुषों की प्रतिमाएं समाज को एकता, समानता और भाईचारे का संदेश देती हैं। ऐसे स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। लोगों ने अपील की है कि किसी भी विवाद को आपसी संवाद और कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से सुलझाया जाए, ताकि क्षेत्र का सौहार्द और सामाजिक समरसता बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed