फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dismissal Inevitable for Teacher Working on a Fake Degree

Kushinagar News: फर्जी डिग्री पर नौकरी कर रहे शिक्षक की बर्खास्तगी तय

Fri, 29 May 2026 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 29 May 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Dismissal Inevitable for Teacher Working on a Fake Degree
पडरौना। खड्डा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय टेगरहा चक नंबर पांच में बीएड की फर्जी डिग्री पर नौकरी करने वाला शिक्षक को बर्खास्त होगा। बीएसए ने अंतिम नोटिस भेजकर 30 मई को कार्यालय में उपस्थित होने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

इसके पहले भी उन्हें कई बार नोटिस जारी कर कार्यालय में हाजिर होने का आदेश दिया गया था। बीएसए की तरफ से पत्र जारी होने के बाद शिक्षकों में हड़कंप मचा है। बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्य ने खड्डा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय टेगरहा चक नंबर पांच में तैनात प्रधानाध्यापक/सहायक अध्यापक प्रमोद कुमार जायसवाल को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया है। उन्होंने शिक्षक के घर का पता प्रमोद कुमार जायसवाल पुत्र रंगीलाल जायसवाल निवासी सेमरडाड़ी थाना खजनी गोरखपुर को नोटिस भेज कर बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ लखनऊ के जांच रिपोर्ट में बीएड की फर्जी व कूटरचित प्रमाण पत्र की बीईओ के माध्यम से भी जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर 10 फरवरी 2024 को नोटिस जारी कर अवैध रूप से शिक्षक के रूप में नियुक्ति पाने के संबंध में साक्ष्य सहित उपस्थित होने का आदेश दिया गया था।
विज्ञापन

इसके बावजूद कार्यालय में वे उपस्थित नहीं हुए। उच्चाधिकारियों के आदेश का पालन नहीं करना बेसिक शिक्षा नियमावली तहत भर्ती प्रक्रिया नियमावली के खिलाफ है। इसको गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने शिक्षक को अगस्त 2025 को निलंबित कर दिया है। इसके बाद से शिक्षक स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं। इस पर बीएसए ने अंतिम बार सेवा समाप्ति का नोटिस जारी करते 30 मई को कार्यालय में साक्ष्य सहित उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। इसके बावजूद शिक्षक के नहीं पहुंचने पर नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया जाएगा। इसके लिए शिक्षक स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed