{"_id":"647794fe613ce1cd45046514","slug":"discussion-on-pure-water-kushinagar-news-c-7-1-188935-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कार्यशाला में शुद्ध पेयजल के महत्व पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कार्यशाला में शुद्ध पेयजल के महत्व पर हुई चर्चा
Thu, 01 Jun 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के जल जीवन मिशन के अंतर्गत बुधवार को दुदही ब्लॉक में एकदिवसीय कार्यशाला हुई। इसमें शुद्ध पेयजल के महत्व पर चर्चा की गई।
बतौर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रमावती देवी ने कहा कि मानव जीवन के लिए शुद्ध पेजयल का बहुत महत्व है। जिस प्रकार पानी का संकट उत्पन्न हो रहा है, वह भविष्य के लिए बड़ा खतरा है। इस समस्या के निदान के लिए प्रधानमंत्री ने जल जीवन मिशन, हर घर जल योजना का शुभारंभ किया है।
बीडीओ रामराज कुशवाहा ने कहा कि जल के बिना जीवन संभव नहीं है। सभी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। राज्य प्रशिक्षक अजीत ने कहा कि पूरी दुनिया में मीठा जल सिर्फ 2.62 प्रतिशत है। इसमें पीने के लिए केवल एक प्रतिशत ही जल उपलब्ध है।
विज्ञापन
इस कार्यशाला में एडीओ मजहरुल हक, सीडीपीओ रश्मि तिवारी, जगन्नाथ उपाध्याय, राजेश मणि त्रिपाठी, अभिमन्यु, कार्यक्रम समंवय अंकुश सिंह, राजिक अली, सह समंवयक राजेश प्रजापति, शशिकला, सीमा सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे।