{"_id":"67db0ca476c63c7a2c020164","slug":"difficult-journey-passengers-problems-increased-due-to-delay-in-trains-kushinagar-news-c-208-1-sgkp1008-149611-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुश्किल सफर : ट्रेनों की लेटलतीफी से बढ़ी यात्रियों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुश्किल सफर : ट्रेनों की लेटलतीफी से बढ़ी यात्रियों की परेशानी
Wed, 19 Mar 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 19 Mar 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
देवरिया/भटनी। दिल्ली, मुंबई, गुजरात समेत अन्य जगहों की ट्रेनों के लेटलतीफी यात्रियों को परेशान कर रही है। वहीं होली मनाकर काम पर लौट रहे लोगों को ट्रेनों में जगह पाने के लिए भी मशक्कत करनी पड़ रही है।
बुधवार को देवरिया व भटनी रेलवे स्टेशन पर दिल्ली व मुंबई जाने वाले यात्री घंटों रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते नजर आए। जिम्मेदारों का कहना है कि कई जगह मरम्मत कार्य होने के चलते ट्रेनों की समय सारिणी पर असर पड़ा है। होली मनाकर लोग अब काम पर लौटने लगे हैं। दिल्ली, मुंबई, गुजरात, पंजाब व अन्य जगहों पर लोगों की वापसी हो रही है। इससे रेलवे व बस स्टेशनों पर इन काफी भीड़ हो रही है। ऐसे में ट्रेनों की लेटलतीफी लोगों को बहुत परेशान कर रही है।
बुधवार को बरौनी-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस तीन घंटे, दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस दो घंटे, अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस तीन घंटे, पूर्णिया-अमृतसर दो घंटे, गोरखपुर-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस दो घंटे, वाराणसी कैंट-गोरखपुर इंटरसिटी चार घंटे, मुंबई-गोरखपुर काशी एक्सप्रेस तीन घंटे, शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस तीन घंटे, न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर एक्सप्रेस दो घंटे, जम्मूतवी-भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस दो घंटे, आनंद विहार स्पेशल एक्सप्रेस तीन घंटे, अवध असम एक्सप्रेस दो घंटे, सहरसा-अमृतसर गरीब रथ दो घंटे, दादर सेंट्रल-गोरखपुर एक्सप्रेस तीन घंटे विलंब से देवरिया व भटनी रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
ट्रेनों के देरी से रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की प्रतीक्षा कर रहे यात्री परेशान रहे। देवरिया सदर के स्टेशन अधीक्षक संदीप भटनागर ने बताया कि देवरिया से नूनखार, व देवरिया से बैतालपुर के बीच मरम्मत कार्य चल रहा है।
सदर रेलवे स्टेशन पर भी पटरियों को बदलने का कार्य होगा, इसके लिए प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर नई पटरी लेकर मालगाड़ी भी पहुंची थी, जिसे क्रम से उतरवाया गया। ऐसे में शाम 4:30 बजे तक ब्लॉक लिया गया था। ब्लॉक समाप्त होने के बाद ट्रेनों को रवाना किया गया।