फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Difficult due to cold wind along with fog...sun gave relief

Kushinagar News: कोहरे के साथ सर्द हवा से मुश्किल...धूप ने दी राहत

Sat, 18 Jan 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 18 Jan 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Difficult due to cold wind along with fog...sun gave relief
पडरौना। मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी है। शुक्रवार सुबह से ही बादल छाए रहे। कोहरे की चादर भी करीब नौ बजे तक रही।
विज्ञापन

दोपहर में कुछ देर के लिए धूप निकली तो लोगों को सर्दी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम पारा नौ डिग्री और अधिकतम 21 डिग्री दर्ज किया गया। शाम होते ही सर्दी पड़ने से लोग अलाव के आसपास बैठे नजर आए।
शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे धूप होने के कारण अधिकतम पारा 21 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, लेकिन रात में बादल और कोहरा होने से गलन बढ़ गई। सुबह धूप नहीं निकलने से सर्दी बढ़ गई। इससे लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा। आलम यह रहा कि सुबह चालकों को वाहन को फॉग लाइट जलानी पड़ी। हाईवे पर भी कोहरा के कारण वाहनों की गति धीमी रही। करीब एक बजे सूरज के दर्शन हुए तो लोगों ने धूप का आनंद लिया।
विज्ञापन

चौराहों व गांवों में सुबह से छह बजे से ही लोगों ने गर्म कपड़ों के सहारे या अलाव जलाकर सर्दी से बचाव किया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को बादल और कोहरा छाए रहने की संभावना है। रबी की फसलों के लिए यह अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed