फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Difference of feelings between devotee and God: Halchal Baba

भक्त और भगवान के बीच भाव का अंतर : हलचल बाबा

Thu, 02 May 2024 04:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 02 May 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Difference of feelings between devotee and God: Halchal Baba
टेकुआटार। क्षेत्र के गांव भरवलिया में श्रीराम महायज्ञ के चौथे दिन बुधवार को संगीत मय कथा हुई। कथा वाचक टुनटुन मिश्र उर्फ हलचल बाबा ने कहा कि भक्त और भगवान के बीच मात्र भाव का अंतर है। जहां ईश्वर के प्रति भाव है वहीं साक्षात ईश्वर है। ईश्वर एक है किंतु उसके स्वरूप भिन्न हैं। पृथ्वी पर जब-जब असुरों का अत्याचार बढ़ा है तब-तब ईश्वर ने पृथ्वी वासियों के मान सम्मान को बचाने के लिए उनका संहार किया है। भगवान विष्णु ने कभी राम तो कभी कृष्ण बनकर तो कभी नरसिंह का रूप धरकर असुरों का संहार करके पृथ्वी को भयमुक्त किया है। इस अवसर पर अरविंद उपाध्याय ,टुनटुन पाण्डेय, अजय पांडेय,जितेंद्र सिंह ,दशरथ चौधरी आदि सहित महिला व पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे ।
विज्ञापन


--
महिला प्रधानाध्यापक की निधन पर शोक

टेकुआटार। क्षेत्र के किसान जूनियर हाई स्कूल चैनपुर कुरमौटा की महिला प्रधानाध्यापक संध्या सिंह का बुधवार को गोरखपुर में एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह बीमार थीं। निधन की सूचना मिलते ही विद्यालय में शोक की लहर दौड़ गई। विद्यालय की प्रबंधक ममता देवी, शिक्षक धर्मेंद्र कुमार, रजनीश कुमार गौतम, संजय सिंह, लिपिक मुकेश नाथ तिवारी, रणजीत सिंह, नरसिंह, गुड्डी देवी आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed