फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Didn't take cooperation from local police, had arrived in plain uniform to raid

Kushinagar News: लोकल पुलिस से नहीं लिया सहयोग, सादी वर्दी में पहुंच गई थी दबिश देने

Tue, 20 Aug 2024 04:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 20 Aug 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Didn't take cooperation from local police, had arrived in plain uniform to raid
मंसाछापर। बॉर्डर से सटे बिहार के दहवा गांव में रविवार की देर शाम गांव वालों और पुलिस से हुई हाथापाई के बाद मामला चर्चा में आ गया है। घटना के बाद से ही पशु तस्कर फरार है। पुलिस गोपनीय तरीके से पशु तस्कर को गिरफ्तार करने में लगी है। हालांकि, गांव के लोगों का कहना है कि पुलिस ने बिना लोकल पुलिस के सहयोग के ही सादी वर्दी में दबिश दी थी, जो बिल्कुल गलत है। जबकि हकीकत भी यही है कि अगर यूपी पुलिस ने बिहार पुलिस से सहयोग लेकर दबिश देने जाती तो शायद हाथापाई तक बात नहीं पहुंचती।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे कुशीनगर पुलिस बॉर्डर से सटे बिहार के धनहा थाना क्षेत्र के दहवा में एक पशु तस्कर को पकड़ने के लिए सादे वर्दी में गई थी। मुख्य बाजार में पशु तस्कर अपने बेटे के साथ मीट की दुकान पर खरीदारी कर रहा था। चार की संख्या में पुलिस पहुंची और पशु तस्कर को पकड़ लिया। पुलिस के पकड़ में आते ही पशु तस्कर शोर मचाने लगा और अपने बेटे के साथ खुद के अपहरण करने का आरोप लगाने लगा। इस बात को सुनते ही आसपास के लोग दौड़ पड़े और पुलिस से भिड़ गए। दोनों तरफ से हाथापाई भी हुई। उग्र भीड़ को देखते ही पुलिस वहां से वाहन लेकर किसी तरह भाग निकली। घटना के बाद से ही पशु तस्कर फरार बताया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि अब पुलिस गोपनीय तरीके से पशु तस्कर की गिरफ्तारी में जुट गई है। हालांकि, पुलिस इस मामले से पुलिस कुछ भी कहने से परहेज कर रही है।
विज्ञापन

0
लगातार हत्या से बिगड़ा बिहार का माहौल
बिहार के दहवा क्षेत्र में कुछ दिनों से हुई हत्याओं से माहौल पूरी तरह बिगड़ गया है। लोगों के अंदर बदमाशों को लेकर काफी नाराजगी है। ऐसे में रविवार की शाम को पशु तस्कर अपने आपको पुलिस की पकड़ में जाता देख अपहरण करने का आरोप लगाते हुए शोर मचाने लगा, जिसके बाद वहां माहौल बिगड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed