{"_id":"638a43b2c49a4b53f11a527e","slug":"dial-112-s-old-vehicles-will-be-replaced-in-kushinagar-kushinagar-news-gkp4595203167","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कुशीनगर में बदले जाएंगे डायल 112 के पुराने वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कुशीनगर में बदले जाएंगे डायल 112 के पुराने वाहन
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान एसपी धवल जायसवाल को निर्देश देते डीआईजी जे रविंद्र गौंड़।
- फोटो : KUSHINAGAR
कुशीनगर में बदले जाएंगे डायल 112 के पुराने वाहन
डीआईजी जे रविंद्र गौड़ ने एसपी कार्यालय से लेकर कोतवाली तक का देखा हाल
कहा- खुद को पीड़ित समझकर समस्या का समाधान कराएं बीपीओ
पडरौना। डीआईजी जे रविंद्र गौड़ ने शुक्रवार को कुशीनगर जिले में बैठक की। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन से लेकर सदर कोतवाली तक जायजा लिया। शुक्रवार की सुबह पहुंचे डीआईजी ने सबसे पहले पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का हाल देखा। इसके बाद उन्होंने एसपी, एएसपी सहित अन्य पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की। इस दौरान डीआईजी ने कुशीनगर जनपद में चल रहे डायल 112 के पुराने वाहनों को बदलने का निर्देश दिया। बीपीओ की मीटिंग में डीआईजी ने कहा कि खुद को पीड़ित की जगह रखकर सोचें, जिससे हर किसी को इंसाफ मिल सके।
शुक्रवार की सुबह डीआईजी कुशीनगर पहुंचे। उन्होंने पुलिस कार्यालय के प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा, पेशी अपर पुलिस अधीक्षक, पेशी क्षेत्राधिकारी लाइन, महिला शिकायत प्रकोष्ठ, डीसीआरबी, अपराध शाखा, विशेष किशोर पुलिस इकाई, एएचटीयू, स्थानीय अभिसूचना इकाई, आगंतुक हेल्प डेस्क, आईजीआरएस शाखा, जनशिकायत प्रकोष्ठ, सीसीटीएनएस, विशेष जांच प्रकोष्ठ, साइबर सेल, मॉनिटरिंग सेल, वाचक कार्यालय का निरीक्षण किया। साथ ही वहां तैनात कर्मचारियों से उनके कार्यों के बारे में जानकारी लेते हुए अभिलेखों को दुरुस्त रखने को कहा। इसके बाद उन्होंने पुलिस पेंशनर्स के साथ बैठक की। पेंशनर्स की समस्याओं को सुनकर तत्काल समाधान के निर्देश दिए। इस मौके पर डीआईजी ने पुलिस पेंशनर्स कुशीनगर के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर संचालन शुरू किया। इस ग्रुप में स्वास्थ्य से संबंधित सहित अन्य समस्या भेजने पर निस्तारण किया जाएगा। बैठक के बीच रिटायर पुलिसकर्मी अपनी अनुभव को साझा करते हुए पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य करने की सलाह दी।
एटीएम से चोरी की घटना के पर्दाफाश पर बढ़ाया उत्साह, दिया इनाम
डीआईजी जे रविंद्र गौड़ ने पुलिस लाइंस सभागार में एटीएम काटकर नकदी चुराने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश करने पर एसपी धवल जायसवाल को शाबाशी दी। उन्होंने एसपी, एडिशनल एसपी रितेश कुमार सिंह, सीओ तमकुहीराज जितेंद्र कालरा, सदर कोतवाल राजप्रकाश सिंह, खड्डा प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा, प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल मनोज कुमार पंत, पटहेरवा के एसएचओ गिरिजेश उपाध्याय, तमकुहीराज एसएचओ नीरज कुमार राय सहित अन्य पुलिसकर्मियों को 50,000 नकद और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
सदर कोतवाली में किया मेस का शुभारंभ
गोरखपुर जाने के पहले डीआईजी ने सदर कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। वहां उन्होंने नवनिर्मित भोजनालय का उद्घाटन किया। आवास, थाना परिसर, बैरक, कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, बंदी गृह, विवेचना कक्ष, महिला हेल्प डेस्क सहित अन्य को देखकर कमियों को दूर करने का निर्देेया दिया। उन्होंने परिसर को साफ रखने, कार्यालय में अभिलेखों को दुरुस्त रखने व मीनू के अनुसार पोषण युक्त भोजन तैयार करने, शस्त्रागार में शस्त्रों को नियमित सफाई करने, निष्प्रोज्य दंगा नियंत्रण उपकरणों को बदलकर नए प्राप्त करने, लंबे समय से थाने में दाखिल अभियोगों से संबंधित लावारिस एवं जब्त वाहनों की नीलामी कराने का निर्देश दिया। साथ ही मिशन शक्ति कक्ष व महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों से महिला फरियादियों की समस्या को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उनका तत्काल निस्तारण कराने के भी निर्देश दिए।