{"_id":"6acfef80d2870b77b50e2853","slug":"devotees-thronged-to-worship-goddess-kushmanda-on-the-fourth-day-of-navaratri-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-170161-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना को उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना को उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन
देवी मंदिरों में सुबह से लगी भक्तों की कतारें, जयकारों से गूंजे मंदिर परिसर
पडरौना। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना के लिए जिले के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां की पूजा की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
नवरात्र को लेकर जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में विशेष चहल-पहल रहती है। शहर के खिरकिया मंदिर, गोशाला से सटे बुढ़िया माई मंदिर, मां कोट देवी स्थान, रामकोला के धर्मसमधा स्थान, कुबेरस्थान क्षेत्र के खन्वार मंदिर, कसया क्षेत्र के मैनपुर देवी मंदिर और कुलकुला स्थान में बुधवार को सुबह होते ही महिलाएं, पुरुष और बच्चे पूजा की थाली लेकर मंदिर पहुंचे। भक्तों ने मां को फूल, माला, नारियल और चुनरी अर्पित कर दर्शन-पूजन किया।
मंदिरों में घंट-घड़ियाल की ध्वनि और मां के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। कई श्रद्धालुओं ने घरों में भी मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना कर व्रत रखा। विजयपुर दक्षिण पट्टी के ज्योतिषाचार्य पंडित राजकिशोर मिश्र ने बताया कि मां कूष्मांडा अपनी मंद मुस्कान से ब्रह्मांड की रचना करने वाली देवी हैं। उनकी आराधना से भक्तों को सुख, समृद्धि और आरोग्य की प्राप्ति होती है। नवरात्र के चौथे दिन मां के दर्शन के लिए मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।