फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Devotees throng temples for *darshan* on Ashtami; chants of victory reverberate.

Kushinagar News: अष्टमी पर मंदिरों में दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु, गूंजे जयकारे

Fri, 27 Mar 2026 02:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Devotees throng temples for *darshan* on Ashtami; chants of victory reverberate.
समय माता मंदिर पर दर्शन करते लोग-संवाद
संतकबीरनगर। चैत्र राम नवमी की अष्टमी पर बृहस्पतिवार को मां महागौरी की पूजा-अर्चना की गई। सुबह से मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर मन्नतें मांगी। कथा, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन


नवरात्र की अष्टमी को मां महागौरी पूजन-अर्चन का विधान है। महागौरी की उपासना से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं, साथ ही मां का ध्यान करने से अलौकिक शक्तियां प्राप्त होती हैं। खलीलाबाद के समय माता मंदिर में सुबह पांच बजे से मां का जयकारा गूंज उठा। भक्तों ने पूजन थाल में चुनरी, नारियल, अगरबत्ती, सिंदूर और प्रसाद आदि लेकर मां के दर्शन किए। नारियल और प्रसाद चढ़ाया। घरों में अनुष्ठान होता रहा। भक्तजन बरदहिया स्थित मां सिद्धिदा मंदिर, वन देवी, पाटेश्वरी माता मंदिर, समय माता मंदिर स्टेशनपुरवा, लहुरादेवा, बखिरा दुर्गा मंदिर, राजमाता मंदिर मेंहदावल, नगरवाली मंदिर बाराखाल आदि मंदिरों में भक्तों ने पहुंचकर पूजन अर्चन कर आरती में भाग लिया।
विज्ञापन

इसी तरह से मेंहदावल, बघौली, सेमरियावां, धनघटा, बेलहर, सांथा, हैंसर, नाथनगर, पौली, हरिहरपुर, बाघनगर, कांटे आदि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित देवी मंदिरों में लोगों की भीड़ रही। मंदिरों में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां के रूप के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000

मंदिर में स्काउट गाइड ने संभाली व्यवस्था

समय माता मंदिर पर नवरात्र के अष्टमी को लेकर एचआर इंटर कॉलेज के स्काउट गाइड ने व्यवस्था संभाली थी। मुख्य गेट से लाइन लगवा कर महिलाओं और पुरुषों को देवी का दर्शन कराया। स्काउट गाइड सुबह पांच बजे से लेकर शाम तक मंदिर में जुटे रहे।

000000000
आज पूजी जाएंगी कन्याएं
चैत्र रामनवमी में शुक्रवार को कन्याओं का पूजन होगा। उस दिन हवन किया जा सकेगा। ज्योतिषाचार्य सुजीत महाराज ने बताया कि नौ दिन व्रत करने वाले पारण 27 मार्च को 10:06 सुबह के बाद कर लें। कन्या पूजन 27 मार्च को रहेगा। बताया कि नवमी 26 मार्च को 11:48 दिन से 27 मार्च को सुबह 10:06 तक है। नवमी अभिजीत मुहूर्त दिन में 12:00 बजे के कारण भगवान राम का जन्मोत्सव श्री रामनवमी 26 मार्च को मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed