{"_id":"5fc531278ebc3e9ba530285d","slug":"devotees-received-prasad-on-prakash-parv-kushinagar-news-gkp375149948","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकाश पर्व पर श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रकाश पर्व पर श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
विज्ञापन

रामकोला। सिख धर्म के संस्थापक गुरू नानक देव की जयंती सोमवार को प्रकाशोत्सव पर्व के रूप में मनाई गई। इस मौके पर रामकोला त्रिवेणी चीनी मिल परिसर स्थित गुरुद्वारे में शबद कीर्तन और लंगर का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। शबद कीर्तन में रामकोला, कप्तानगंज, पडरौना और घुघली समेत कई जगहों से सिख धर्म के अनुयायी शामिल हुए।
यशपाल सिंह ने कहा कि गुरू नानक देव ने सत्संग के जरिए भटके हुए लोगों को सही राह दिखाई। उन्होंने लोगों को आडंबरों से दूर रहने का संदेश दिया था। समाज को नई दिशा देने के लिए वर्षों तक अपने शिष्यों के साथ भ्रमण करते रहे। इस दौरान चीनी मिल के महाप्रबंधक अनिल कुमार त्यागी, कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय, सरदार इंद्रजीत सिंह, अनिल चड्ढा, अंजना चड्ढा, शशि नंदा, जगदीश चावला, कमलराज, मधोक, आनंद मिश्रा, ओम प्रकाश त्रिपाठी, काका कोहली, कमल कोहली आदि मौजूद थे।