{"_id":"688a81d9f806dac2610a87b4","slug":"devotees-performed-jalabhishek-in-shiva-temples-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-142635-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शिवालयों में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शिवालयों में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
Thu, 31 Jul 2025 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 31 Jul 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। नगर समेत जिले के सभी शिवालयों में बुधवार को श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इस दौरान शंख ध्वनि और हर हर महादेव के जयघोष से शिवालय गूंज उठे। मंदिर परिसर में लोगों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस के जवान तैनात रहे। सभी शिवालय परिसरों में मेले जैसा माहौल रहा।
बुधवार को जिले के सभी प्रमुख शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भोर में श्रद्धालु जुटने शुरू हो गए। श्रद्धालुओं ने भांग, धतूर, बेलपत्र, मंदार, शमी पत्र, पुष्प, गुड़, चंदन, अक्षत और गंगाजल आदि अर्पित कर शिवालयों में जलाभिषेक किया। नगर के भारतीय शिवाला मंदिर, प्राचीन कुबेरस्थान शिवमंदिर, करहिया शिवमंदिर, पथलेश्वरनाथ शिव मंदिर, भन्नुनाथ शिवमंदिर, लमुहा शिवमंदिर, सिद्घनाथ समेत सभी शिव मंदिरों में सोमवार की भोर से लेकर देर शाम तक लोगों ने पूजा की। दोपहर बाद कई शिवभक्तों ने शिवालयों में रुद्राभिषेक किया।