{"_id":"687d46c401699c5fa801643c","slug":"devotees-performed-jalabhishek-in-shiva-temples-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-141965-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शिवालयों में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शिवालयों में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
Mon, 21 Jul 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिले के प्राचीन शिवालय कुबेरस्थान शिव मंदिर के साथ जिले के सभी शिवालयों में रविवार को श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इस दौरान बोलबम के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने जल, बेलपत्र, भांग, धतूरा, फूल और अक्षत अर्पित कर प्रभु की आराधना की।
शहर के भारतीय शिवाला मंदिर, छावनी स्थित भन्नू नाथ मंदिर, लमुआ स्थित शिवमंदिर और प्राचीन कुबेरस्थान शिवमंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कांवड़ लेकर आए भक्तों ने आस्था और विधिपूर्वक शिवलिंग का जलाभिषेक किया।
इस दौरान शिवभक्तों ने बेलपत्र, भांग, धतूरा, फूल और भस्म अर्पित करते हुए भोलेनाथ से सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। वहीं दोपहर बाद सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद मौजूद लोगों में प्रसाद वितरण किया।