फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Message of peace resonates at the Buddhist site on Madhu Purnima.

Kushinagar News: बुद्ध स्थली में मधु पूर्णिमा पर गूंजा शांति का संदेश

Sun, 27 Sep 2026 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Message of peace resonates at the Buddhist site on Madhu Purnima.
कसया। भाद्र पूर्णिमा (मधु पूर्णिमा) पर शनिवार को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। श्रीलंका बुद्ध विहार में सूत्रपाठ के साथ चीवर दान किया गया। वहीं, बौद्ध भिक्षुओं ने महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर में तथागत बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाकर विश्व शांति, मानव कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा में प्रभावित लोगों और शोक संतप्त परिवारों की शांति के लिए विशेष सूत्रपाठ किया गया।
विज्ञापन

बौद्ध भिक्षुओं ने आपदा में प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके शीघ्र उबरने की कामना की।कुशीनगर भिक्षु संघ के सचिव भिक्षु डॉ. नन्दरतन ने बताया कि भाद्र पूर्णिमा को मधु पूर्णिमा भी कहा जाता है। बौद्ध परंपरा के अनुसार, कौशांबी के पारिलेयक वन में प्रवास के दौरान एक बंदर ने तथागत बुद्ध को मधु और हाथी ने केले अर्पित किए थे। इसी स्मृति में इस दिन भिक्षुओं को मधु दान करने की परंपरा है। इस दौरान भिक्षु नन्दका, भिक्षु शीलप्रकाश, फ्रा अथार्न धम्मानुसित, भंते यशपाल, भंते विनय कीर्ति, सायचुक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed