{"_id":"6ab82aa595fd68f9f20ddb93","slug":"railway-track-broken-kaptanganj-thawe-route-disrupted-for-four-hours-kushinagar-news-c-205-1-ksh1023-168847-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रेलवे ट्रैक टूटा, चार घंटे ठप रहा कप्तानगंज-थावे रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रेलवे ट्रैक टूटा, चार घंटे ठप रहा कप्तानगंज-थावे रूट
विज्ञापन
सेवरही व पडरौना में रुकी रहीं दो पैसेंजर और एक एक्सप्रेस ट्रेन
-दो घंटे मशक्कत के बाद शुरू हुआ आवागमन, गेटमैन की सतर्कता से बचा हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही(कुशीनगर)। कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे दुदही रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर स्थित गेट संख्या 46सी के पास रेलवे ट्रैक टूट गया। गेटमैन और स्टेशन अधीक्षक ने तत्परता दिखाते हुए विभागीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। उनकी त्वरित कार्रवाई से बड़ा रेल हादसा बच गया।
सूचना मिलते ही नजदीकी स्टेशनों पर ट्रेनों को तुरंत रोक दिया गया। रात में इंजीनियरों की टीम ने क्षतिग्रस्त ट्रैक की मरम्मत का कार्य शुरू किया। करीब चार घंटे तक रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा। रात 10:30 बजे तक ट्रैक को ठीक कर बहाल कर दिया गया। दो पैसेंजर ट्रेन और एक एक्सप्रेस ट्रेन सेवरही व पडरौना में रुकी रहीं। यात्रियों को इस दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दुदही रेलवे स्टेशन के अधीक्षक मोहन कुमार ने बताया कि समय रहते गेटमैन की नजर टूटी पटरी पर पड़ गई। नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना और प्रारंभिक कार्रवाई
शुक्रवार शाम को गेटमैन मुकेश यादव की ड्यूटी दुदही रेलवे स्टेशन के गेट संख्या 46सी पर थी। शाम करीब 6:30 बजे उनकी नजर टूटे हुए रेलवे ट्रैक पर पड़ी। गेटमैन ने तुरंत लाल झंडी लगाकर दुदही स्टेशन अधीक्षक मनमोहन कुमार को सूचना दी। स्टेशन अधीक्षक ने तत्काल पीडब्ल्यूआई प्रमोद भास्कर समेत रेलवे कंट्रोल को इस घटना की जानकारी दी। यह सूचना मिलते ही रेलवे के अफसर सक्रिय हो गए।
विज्ञापन
मरम्मत और आवागमन बहाली
टूटी हुई रेलवे पटरी को ठीक करने के लिए इंजीनियरों की टीम गोरखपुर से रवाना की गई। भारी बारिश के बीच पीडब्ल्यूआई प्रमोद भास्कर टीम के साथ करीब 8:30 बजे दुदही रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने क्षतिग्रस्त ट्रैक को बदलने का कार्य शुरू किया। खराब मौसम के चलते टीम को परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद रात 10:30 बजे रेलवे ट्रैक को ठीक कर दिया गया। इसके बाद पीडब्ल्यूआई ने स्टेशन अधीक्षक को ट्रैक ठीक होने की जानकारी दी। उच्चाधिकारियों को सूचना देने के बाद रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों का आवागमन फिर से शुरू हो सका।