फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Devotees offered 'khichdi' (a dish of rice and lentils) at the temples and performed acts of charity.

Kushinagar News: मंदिरों में चढ़ाई आस्था की खिचड़ी, किया दान-पुण्य

Fri, 16 Jan 2026 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 16 Jan 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Devotees offered 'khichdi' (a dish of rice and lentils) at the temples and performed acts of charity.
बुढ़िया माई मंदिर में मकर संक्रांति पर्व पर प्रसाद ग्रहण करते लोग।स्रोत-सोशल मीडिया
पडरौना। जिले में मकर संक्रांति पर्व बृहस्पतिवार को परंपरागत तरीके से मनाया गया। सुबह 11 बजे धूप खिलने के बाद बच्चे खुशी से पतंग उड़ाने में लग गए। वहीं पडरौना के बुढ़िया माई मंदिर समेत अन्य स्थानों पर लोगों ने खिचड़ी चढ़ाई। इसके बाद गरीबों में दान-पुण्य किया। यहां बन रही खिचड़ी का भी प्रसाद के रूप में वितरण किया गया। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग खिचड़ी चढ़ाने गोरखपुर भी गए।
विज्ञापन


मकर संक्रांति पर्व पर सुबह से ही घरों में स्नान-दान शुरू हो गया था। पुरोहितों ने पूर्वजों के नाम पर अनाज का संकल्प कराकर दान कराया। इसके बाद खिचड़ी खाई गई। घरों पर मिलने आने जाने वालों को चावल व तिल से बनी लाई खिलाई गई। पडरौना नगर के बुढ़िया माई मंदिर परिसर में लोग खिचड़ी चढ़ाने पहुंचे। यहां प्रसाद के रूप में खिचड़ी बांटी गई।
विज्ञापन

तमकुहीरोड संवाद के अनुसार सेवरही क्षेत्र में बृहस्पतिवार को मकर संक्रांति (खिचड़ी) का पर्व उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने बांसी व गंडक नदी में आस्था की डुबकी लगाई। मंदिरों में पूजा पाठ कर गुड़, चावल व तील से बने प्रसाद चढ़ाया, जबकि कई जगहों पर लोगों ने गरीबों व पंडितों में अन्न, वस्त्र, कंबल व पंचांग दान किए। इस मौके पर युवाओं में पतंगबाजी का काफी उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के राजपुर, सुमही संतपट्टी, कतौरा, पिपराघाट, ब्रह्मपुर, रानीगंज, जोगनी, अजय नगर, दुबौली, दाहूगंज, जगदीशपुर, मिश्रौली आदि गांवों में भी मकर संक्रांति का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। मान्यता है कि इस दिन भगवान सूर्य उत्तरायण की स्थिति में आ जाते है, जो विशेष फलदायी होता है। इस दिन पवित्र स्नान, पूजा पाठ व दान-पुण्य से सारे संतापों से मुक्ति मिलती है।
बोदरवार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के मठिया गांव स्थित ऐतिहासिक काली माता मंदिर परिसर में मकर संक्रांति श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर पांच दिनों से रामलीला का मंचन हो रहा है। मकर संक्रांति के मौके पर मेला का भी आयोजन हुआ।
मेला प्रबंधक बजरंगी सिंह व अध्यक्ष संजय सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि मकर संक्रांति महोत्सव विगत करीब 35 वर्ष से गांव में आयोजित होता है। इस दौरान धर्मेंद्र सिंह, श्रीराम मद्धेशिया, शिवा सिंह आदि मौजूद रहे।

--------------------

तुर्कपट्टी में सूर्यदेव का किया पूजन

तुर्कपट्टी। मकर संक्रांति पर्व पर बृहस्पतिवार को तुर्कपट्टी स्थित गुप्तकालीन सूर्य प्रतिमा की विधिवत पूजा कर लोगों ने परिवार की मंगलकामना की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में आयोजित सहभोज में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किए।

सुबह से ही बड़ी संख्या में आए भक्त सूर्य प्रतिमा का दर्शन करने के लिए पंक्तिबद्ध हो गए थे। भगवान सूर्य का पूजन कर श्रद्धालुओं ने चावल, तिल, गुड आदि सामग्रियों का दान भी किया। इसके बाद मंदिर परिसर में आयोजित सहभोज में प्रसाद ग्रहण किए। सहभोज में पहुंचे नगर पालिका पडरौना के चेयरमैन विनय जायसवाल ने कहा कि इस तरह के सकारात्मक व सामाजिक कार्यों से समाज के हर वर्ग के लोगों में अपनत्व आपसी लगाव, सौहार्द एवं एक दूसरे के प्रति सहयोग की भावना बलवती होती है। इस दौरान विनय राय, नारायणी शाही, वीरेंद्र शाही, प्रवीन शाही आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed