फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Devotees gathered to worship in the pandal

Kushinagar News: पंडाल में दर्शन पूजन को उमड़े श्रद्धालु

Thu, 31 Oct 2024 08:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 31 Oct 2024 08:25 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered to worship in the pandal
पउरौना। दशहरे की तरह दीपावली पर भी श्रद्धालुओं ने जगह-जगह विघ्नहर्ता गणेश और माता लक्ष्मी की प्रतिमाएं स्थापित की हैं। खरीदारी करने निकले लोगों ने पूजा पंडालों में इनके दर्शन पूजन कर परिवार के सुख सम़ृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

जिले में कुल 112 स्थानों पर श्रद्घालुओं ने गणेश और लक्ष्मी के प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। प्रशासन की ओर से प्रतिमाओं की सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। जिनमें दर्शन पूजन करने के लिए श्रद्घालुओं का तांता लगा रहा है। इस दौरान कई जगहों पर मेले का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने चाट फुल्की आदि का लुत्फ उठाया। मेले में भक्तों ने मां लक्ष्मी व गणेश के दर्शन कर पूजन अर्चन कर अपने परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। हर जगह लक्ष्मी पूजन की धूम मची हुई है। विभिन्न स्थानों पर समितियों का गठन कर धन, संपदा व ऐश्वर्य की देवी मां लक्ष्मी, ज्ञान की देवी माता सरस्वती व भगवान गणेश की स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को श्रद्धालु जुटने लगे हैं। सुबह की आरती से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं की आवाजाही दर्शन व चढ़ावा अर्पित करने के लिए जुटी दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed