फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Developments Works has not satisfiied so punishment case

जिले के प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम

Wed, 21 Jul 2021 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Developments Works has not  satisfiied so punishment case
विकास कार्यों में अनियमितता करने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

रामकोला (कुशीनगर)। ब्लॉक सभागार में बुधवार को जिले के प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने समीक्षा बैठक की। इस समीक्षा बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों की समीक्षा की।
प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि प्रत्येक लाभार्थी तक योजनाओं को पहुुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने एक-एक कर सभी विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद बेहतर कार्य करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने ब्लॉक परिसर में पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम एस. राजलिंगम, सीडीओ अनुज मलिक, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र, कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन लल्लन मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष आशुतोष गोविंद राव, राधेश्याम दीक्षित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने सुनी ग्रामीण महिलाओं की समस्या
बोदरवार। कप्तानगंज क्षेत्र के आदर्श प्राथमिक विद्यालय सुधियानी में जिले के प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा और डीएम एस. राजलिंगम ने महिलाओं की गोद भराई की। इसके बाद छोटे बच्चों में अन्नप्राशन किया।
बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा व डीएम एस. राजलिंगम ने कप्तानगंज तहसील क्षेत्र के कई गांवों का भ्रमण किया। सहकारिता मंत्री व जिलाधिकारी ने गांवों में बने शौचालय, आवास तथा मनरेगा से संबंधित ग्रामवासियों की समस्याएं चौपाल लगाकर सुनीं। मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल समस्या निस्तारण का निर्देश दिया।
डीएम ने अधिकारियों को शासन की ओर से संचालित योजनाओं को बिना भेदभाव आमजन को मुहैया कराने का निर्देश दिया। उन्होंने लापरवाह कर्मचारियों के विरूद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख विशाल सिंह, भाजपा के बरिष्ठ नेता जयप्रकाश उपाध्याय, एडवोकेट रामप्रताप सिंह, रामगोपाल गुप्त, शेषमणि गोंड, हरेराम गुप्त, बैजनाथ गुप्त, संतोष कुमार, रूद्र प्रकाश सिंह, ग्राम प्रधान वीरेन्द्र गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
गांव में पहुंचे प्रभारी मंत्री
मेंहदीगंज। क्षेत्र के ग्राम सभा बिशुनपुरा में बुधवार को प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा डीएम एस. राजलिंगम और एसडीएम कप्तानगंज देशदीपक सिंह के पहुंचे। उन्होंने गांव का निरीक्षण किया। गांव में रहे हर महीने दो बार राशन वितरण, शौचालय की जानकारी गांव में सफाई के बारे में ग्रामीणों से पूछा। ग्रामीणों ने संतोषजनक बताया।
अच्छे कार्य करने वालों को प्रभारी मंत्री ने दिया प्रशस्ति पत्र
कप्तानगंज। जिले के प्रभारी मंत्री व प्रदेश के सहकारिता मंत्री ने बुधवार को कप्तानगंज ब्लॉक सभागार में सरकारी योजनाओं के तहत अच्छे कार्य करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र दिया। उन्होंने अच्छे कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया।

कप्तानगंज कस्बे के जेपी इंटर कॉलेज में प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम के पहले प्रभारी मंत्री को ब्लॉक प्रमुख विशाल सिंह ने माला पहनाकर स्वागत किया। ब्लॉक परिसर में पहुंचे प्रभारी मंत्री ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, समाज कल्याण विभाग, मनरेगा व कृषि योजना के तहत सरकारी योजनाओं का अनुदान प्रदान करते हुए अच्छे कार्यो को लेकर प्रमिला देवी, रितिका श्रीवास्तव, सुधा देवी, अनीता साहनी और नीलम सहित 25 लोगों को प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया। इसके बाद सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र पहुंचकर उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं के संचालन की जानकारी ली तथा टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम एस. राजलिगम, सीडीओ अनुज मलिक, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र, संतराज यादव, एसडीएम देशदीपक सिंह, सीओ पीयूषकांत राय, बीडीओ विनय कुमार द्विवेदी, पूर्व विधायक दीपलाल भारती सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed