फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Development work in Karmakhan inspected

Kushinagar News: करमाखान में विकास कार्यों की हुई जांच

Thu, 19 Feb 2026 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Development work in Karmakhan inspected
सेमरियावां। ब्लाॅक के ग्राम पंचायत करमाखान में राज्य वित्त आयोग एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से प्राप्त धनराशि पर वित्तीय अनियमितता की शिकायत डीएम व सीडीओ से की गई है। सीडीओ की ओर गठित जांच टीम ने शिकायतों की जांच की। टीम ने जांच रिपोर्ट सीडीओ को सौंपने की बात कही है।
विज्ञापन

सेमरियावां गांव के इजहार चौधरी ने 21 जनवरी को डीएम व सीडीओ को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया कि राज्य वित्त और केंद्रीय वित्त से जो भी धनराशि शासन द्वारा दी जाती है। उसमें एक अप्रैल 2022 से जनवरी 2026 तक केवल फाइल बनाकर रनिंग पेमेंट लगा दिया जाता है, जबकि वास्तव में ग्राम पंचायत में कोई कार्य नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

इसी कारण ग्राम पंचायत में सभी कार्य अधूरे पड़े हैं। शिकायत में कहा गया है कि लाइट 100 की जगह मात्र 30 लगी हैं। पंचायत भवन की सामग्री नहीं खरीदी गई है। आरसीसी सेंटर कार्यरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडा, गिट्टी आदि किसी भी कार्य में प्रयोग नहीं किया गया है। बिना कार्य ही भुगतान कर लिया गया है। शिकायत की जांच के लिए सीडीओ ने मनरेगा सेल के जेई वेद प्रकाश वर्मा और सेमरियावां एडीओ पंचायत राधेश्याम चौधरी की दो सदस्यीय टीम गठित की। जांच टीम ने गांव पहुंचकर बिंदुवार शिकायत की जांच की। जांच टीम के नामित अधिकारी वेद प्रकाश वर्मा ने बताया कि शिकायत की जांच कर ली गई है। अभिलेखों से मिलान कर जांच रिपोर्ट सीडीओ को सौंप दी जाएगी।

इस संबंध में ग्राम प्रधान मोहम्मद हुसैन ने बताया कि आरोप निराधार हैं। इस दौरान ग्राम सचिव प्रवेश सिंह, तकनीकी सहायक आरपी चौधरी, खंड प्रेरक शेषमणि पांडेय, शिकायतकर्ता इजहार चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed