{"_id":"69309b18854345dddf007065","slug":"development-plans-worth-rs-19-crore-approved-in-the-area-panchayat-meeting-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-150069-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में 19 करोड़ की विकास योजनाओं पर मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में 19 करोड़ की विकास योजनाओं पर मुहर
Thu, 04 Dec 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 04 Dec 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। ब्लॉक सभागार में बुधवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें करीब 19 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास योजनाओं पर सहमति बनी।
बैठक में 13 करोड़ 35 लाख रुपये से मनरेगा, तीन करोड़ 33 लाख रुपये राज्य वित्त और केंद्र वित्त से और दो करोड़ 18 लाख मनरेगा के तहत क्षेत्र पंचायत में बजट का प्रस्ताव लिया गया। इसके अलावा 14,220 प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास का सर्वे पूर्ण करने की बात कही गई।
ब्लाॅक प्रमुख शशांक दूबे ने कहा कि यह बोर्ड की अंतिम बैठक है। बैठक में जो भी कार्ययोजना बनाई गई है उसको पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सभी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी का कर्तव्य है। बैठक को भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, बीडीओ प्रहलाद सिंह, जिलाध्यक्ष प्रधान संघ संतोष मणि त्रिपाठी व उपाध्यक्ष सुनील प्रजापति और ब्लाॅक अध्यक्ष संग्राम यादव आदि ने संबोधित किया। बैठक का संचालन संदीप श्रीवास्तव ने किया। बैठक में एसआईआर कार्य शत प्रतिशत पूरा करने वाले सात बीएलओ को अंग वस्त्र और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।