फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Despite the closure order, the school was found open; the manager has been issued a notice.

Kushinagar News: बंदी के आदेश के बाद भी खुला मिला विद्यालय, संचालक को नोटिस

Wed, 31 Dec 2025 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 31 Dec 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Despite the closure order, the school was found open; the manager has been issued a notice.
मंसाछापर। ठंड को लेकर शासन की तरफ से घोषित अवकाश के आदेशों की अनदेखी कर जटहां बाजार स्थित समाज कल्याण शिक्षा निकेतन स्कूल सोमवार और मंगलवार को संचालित हुआ। इसको गंभीरता से लेते हुए विशुनपुरा बीईओ ने विद्यालय संचालक को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

शासन के आदेश के बाद कक्षा एक से 12वीं तक विद्यालयों को बंद करने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से निर्देश जारी किया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जारी निर्देश के अनुसार एक जनवरी तक जिले के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य ठप रहेगा। इस आदेश के बावजूद जटहांबाजार स्थित समाज कल्याण शिक्षा निकेतन स्कूल में सोमवार और मंगलवार को शिक्षण कार्य संचालित मिला।
विज्ञापन

इसकी जानकारी मिलने पर विशुनपुरा बीईटो जयंत भारती ने विद्यालय संचालक को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। बीईओ ने बताया कि नोटिस का जवाब प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed