{"_id":"67782cd26270ad49d308631d","slug":"desires-burnt-in-flames-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-129580-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आग की लपटाें में जल गए अरमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आग की लपटाें में जल गए अरमान
Sat, 04 Jan 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 04 Jan 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
पिपरा कनक। बेटी की डोली उठाने के लिए बरसों मेहनत कर विधवा मां ने पाई-पाई जुटाई। सामान खरीदे और जरूरी इंतजाम के लिए पैसे भी बचाए। मगर धूमधाम से बेटी के हाथ पीले करने के अरमान आग की लपटों में जलकर राख हो गए।
मामला चौराखास के गांव मगरीपट्टी का है। जहां शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक विधवा के घर में लगी आग में बेटी की शादी के लिए रखा सारा सामान व नकदी जलकर राख हो गया। विधवा के विलाप से सभी दुखी नजर आए। ग्रामीणों ने शादी की तैयारी में सहयोग का भरोसा दिलाते रहे।
गांव मगरीपट्टी निवासी विधवा सावित्री देवी पत्नी स्व. पुजारी की बेटी की शादी खरमास के बाद तय थी। उन्होंने बिटिया को धूमधाम से विदा करने के लिए फर्नीचर, बर्तन के साथ अन्य जरूरी सामान भी खरीद कर घर में रख लिए थे। शुक्रवार सुबह घर में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे बेटी की शादी के लिए घर में रखा फर्नीचर, बर्तन सहित दस हजार रुपये व अन्य सामान जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
आसपास के लोगों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। प्रधान आलमगीर खां ने बताया कि पीड़िता के घर बेटी की शादी थी। सारी तैयारियां वह पूर्ण कर ली थी, लेकिन आग लगने से उस पर विपत्ति का पहाड़ टूट गया है।
ग्रामीणों के सहयोग से तय तिथि पर ही उसकी बेटी की शादी होगी। तहसील प्रशासन को सूचना दी गई है। क्षेत्रीय लेखपाल नुकसान का आंकलन कर जल्द रिपोर्ट प्रशासन को देंगे।