फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   depty cm

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद का हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत

Sun, 17 Oct 2021 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
depty cm
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद का हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कसया(कुशीनगर)। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या रविवार पूर्वाह्न 11 बजे कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राजकीय वायुयान से पहुंचे। यहां कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे, देवरिया के सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, विधायक कुशीनगर रजनीकांत मणि त्रिपाठी, हाटा विधायक पवन केडिय़ा, खड्डा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी और अधिकारियों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

नवनिर्मित टर्मिनल बिल्डिंग के सामने डिप्टी सीएम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उप मुख्यमंत्री हवाई अड्डे से सड़क मार्ग से देवरिया जिले के पथरदेवा में स्थित आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय किसान समृद्धि मेला एवं प्रदर्शनी के उद्घाटन के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर डीएम एस. राजलिंगम, एसपी सचिंद्र पटेल, सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया, एयरपोर्ट डायरेक्टर एके द्विवेदी, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पीएन पाठक, जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र आदि ने भी उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed