{"_id":"616c66dc760ad13d7b120c65","slug":"depty-cm-kushinagar-news-gkp413218992","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम केशव प्रसाद का हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद का हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद का हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया(कुशीनगर)। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या रविवार पूर्वाह्न 11 बजे कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राजकीय वायुयान से पहुंचे। यहां कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे, देवरिया के सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, विधायक कुशीनगर रजनीकांत मणि त्रिपाठी, हाटा विधायक पवन केडिय़ा, खड्डा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी और अधिकारियों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।
नवनिर्मित टर्मिनल बिल्डिंग के सामने डिप्टी सीएम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उप मुख्यमंत्री हवाई अड्डे से सड़क मार्ग से देवरिया जिले के पथरदेवा में स्थित आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय किसान समृद्धि मेला एवं प्रदर्शनी के उद्घाटन के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर डीएम एस. राजलिंगम, एसपी सचिंद्र पटेल, सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया, एयरपोर्ट डायरेक्टर एके द्विवेदी, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पीएन पाठक, जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र आदि ने भी उनका स्वागत किया।