फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dengue outbreak increased...14 cases reported in one month

Kushinagar News: डेंगू का प्रकोप बढ़ा...एक माह में सामने आए 14 मामले

Sun, 10 Aug 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 10 Aug 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Dengue outbreak increased...14 cases reported in one month
पडरौना। बारिश के बीच संक्रामक से रोगों का हमला तेज है। टाइफाइड, मलेरिया के साथ जानलेवा डेंगू का प्रकोप भी है। बचाव के संसाधनों की बात करें तो नगर पालिका परिषद से लेकर ग्रामीण इलाके तक मच्छर पनप रहे हैं, लेकिन इससे बचाव का इंतजाम नहीं है। जनवरी से अब तक जिले में 33 केस डेंगू के मिले है। इसमें केवल जुलाई में 14 केस सामने आए हैं। लेकिन विभाग के अधिकारी गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष डेंगू ने जिले में जमकर कहर बरपाया था। इस वर्ष भी बरसात शुरू होते ही डेंगू व मलेरिया के मरीज बढ़ रहे हैं। सरकारी अस्पतालों से लेकर प्राइवेट अस्पताल डेंगू के मरीज पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार जिले में जनवरी से अबतक कुल 33 डेंगू के मरीज मिले हैं। जिनका जिले के सरकारी अस्पतालों में इलाज हुआ है। इसमें जनवरी में पांच, मार्च में तीन, मई में तीन, जून में आठ और जुलाई में 14 केस मिले हैं। वहीं मलेरिया के कुल 10, चिकनगुनिया के पांच, स्क्रबटाइपस छह केस विभाग के सामने आए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार डेंगू का खतरा जुलाई माह से ही सबसे अधिक शुरू होता और इसका प्रकोप नवंबर माह तक रहता है। इससे सावधानी ही इसका सबसे बड़ा उपचार है। इससे बचाव के लिए मच्छर काटने से बचाव करने की तरीके अपनाने चाहिए। डेंगू के लक्षण नजर आते ही अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच करानी चाहिए। मेडिकल कालेज व सरकारी अस्पतालों में डेंगू की जांच व उपचार की नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध हैं। डेंगू समेत अन्य संचारी रोगों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ही संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed