{"_id":"671bea89f58ac9b74e0b88f4","slug":"den-2-like-symptoms-in-high-grade-fever-patients-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-125424-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हाईग्रेड फीवर के रोगियों में डेन-2 जैसे लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हाईग्रेड फीवर के रोगियों में डेन-2 जैसे लक्षण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में आ रहे हाईग्रेड फीवर के रोगियों में डेंगू के सीरो टाइप डेन- 2 जैसे लक्षण दिख रहे हैं। रोगियों को तेज बुखार है।
शरीर में दर्द है और चकत्ते शरीर पर निकल रहे हैं। प्लेटलेट्स भी कम हो रही है। बुखार के जो रोगी आ रहे हैं, उनमें पांच से 10 फीसदी में ऐसे लक्षण हैं। जांच में रोगियों का लिवर इंजाइम भी बढ़ा मिल रहा है। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 1280 मरीजों में 100 लोग हाईग्रेड फीवर के मरीज पहुंचे। डेंगू वार्ड में छह मरीजों को भर्ती किया गया है। बाकी हाईग्रेड फीवर वाले मरीजों को जनरल वार्ड में रखा गया है।
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में आने वाले सर्वाधिक रोगी बुखार, सर्दी और खासी के आ रहे हैं। इसमें हाईग्रेड फीवर वाले मरीजों की संख्या भी कम नहीं रह रही है। ओपीडी में हाईग्रेड के फीवर वाले मरीजों की सूची अलग बनाई जा रही है। डॉक्टर इनकी खून की जांच कराने के बाद ही दवा दे रहे हैं। जिनकी प्लेटलेट्स कम रह रही है। उनको भर्ती किया जा रहा है।
डेंगू वार्ड में बंधू छपरा गांव शकुंतला (35), अंध्या गांव निवासी दीपू (14), दुदही ब्लॉक के नरहवा निवासी सलीम (16), शिवपुर मठिया गांव निवासी लखिया (18) समेत छह लोग भर्ती किए गए हैं। बाकी हाईग्रेड वाले करीब 20 लोगों को जनरल वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके शाही ने बताया हाईग्रेड फीवर वाले रोगियों में डेन-2 जैसे लक्षण दिख रहे हैं, लेकिन जांच में इसकी पुष्टि नहीं हो रही है। ऐसे मरीजों को डेंगू वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। इनका प्लेटलेट्स भी कम हो रहा है।