फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Demonstration of angry farmers due to closure of Siswa sugar mill

Kushinagar News: सिसवा चीनी मिल बंद होने से नाराज किसानों का प्रदर्शन

Sat, 06 Apr 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 06 Apr 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of angry farmers due to closure of Siswa sugar mill
चीनी मिल बंद होने से बरवारतनपुर सेंटर पर ट्रालियों पर सूख रहे गन्ने को लेकर प्रदर्शन करते किसान
पकड़ियार बाजार। महराजगंज की सिसवा आईपीएल चीनी मिल अचानक बंद हो जाने से कुशीनगर के खड्डा क्षेत्र के किसानों का गन्ना तौल केंद्रों पर दस दिन से सूख रहा है। तौल केंद्रों के कर्मचारी भी चले गए हैं। नाराज किसानों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया और केंद्रों पर मौजूद गन्ने की तौल कराने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर गन्ना लदी ट्राली के साथ तहसील का घेराव करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

टरबाइन में तकनीकी खराबी का हवाला देकर चीनी मिल एक सप्ताह से बंद है। खड्डा क्षेत्र में सिसवा आईपीएल चीनी मिल के तौल केंद्र पर एक सप्ताह से गन्ना लदी ट्रालियां खड़ी हैं लेकिन, तौल नहीं हो पा रही है। कड़ी धूप में गन्ना सूखने के कगार पर पहुंच गया है। एक सप्ताह से चीनी मिल चालू होने का इंतजार कर रहे किसानों का शुक्रवार को धैर्य जवाब दे गया। अविलंब तौल शुरू कराने के लिए प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालांकि, चीनी मिल प्रबंधन बचे गन्ने को दूसरी मिलों को आवंटित करने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

खड्डा तहसील के बरवारतनपुर और बेलवा घाट में इस साल भी महराजगंज की सिसवा चीनी मिल के दो गन्ना तौल केंद्र बने थे। एक सप्ताह पहले तकनीकी खराबी बताते हुए सिसवा चीनी मिल को बंद कर दिया गया। जबकि, दोनों तौल केंद्रों पर 50 ट्राली से अधिक गन्ना पड़ा है। एक सप्ताह में चीनी मिल चालू होने की उम्मीद थी, चीनी मिल चालू नहीं हुई तो किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसानों का कहना है कि गन्ना सूख रहा है। तौल की अविलंब व्यवस्था नहीं की गई तो पूंजी डूब जाएगी। 30 से अधिक गांवों के किसानों का गन्ना सिसवा चीनी मिल ही खरीदती थी। चीनी मिल प्रबंधन की ओर से भी किसानों को कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। तौल केंद्र पर तैनात कर्मचारी भी किसी को बिना कुछ बताए चले गए हैं। किसान कुशीनगर जिले की किसी चीनी मिल को गन्ना आवंटित करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
-चार दिन से प्रतिदिन आ रहा हूं। पूरे दिन इंतजार के बाद गन्ने की तौल नहीं हो पाती है और शाम को निराश लौट जाता हूं। अफसरों को इस पर ध्यान देना चाहिए। -राकेश कुमार किसान
-
-तकनीकी खराबी का हवाला देकर सिसवा चीनी मिल को अचानक बंद कर दिया गया। अब किसान गन्ना लेकर कहां जाएं? प्रशासन को इसका इंतजाम करना चाहिए। -लाल बाबू, किसान
-
केन कमिश्नर के आदेश पर बरवारतनपुर और बेलवा घाट तौल सेंटर से जुड़े किसानों का गन्ना खड्डा चीनी मिल को आवंटित करा दिया गया है। सेंटर पर गन्ना लदी ट्रालियों को तौल करा कर चीनी मिल खड्डा भेजवाया जाएगा। जल्द ही आपूर्ति पर्ची जारी कराई जाएगी। दोनों सेंटरों को मिलाकर 50 हजार क्विंटल गन्ना बचा है। -ओमप्रकाश सिंह, जिला गन्ना अधिकारी, महराजगंज
-
तकनीकी खराबी के चलते चीनी मिल की पेराई अचानक बंद करनी पड़ी। दूसरा उपकरण लगाकर मशीन को चलाने का प्रयास दोबारा किया गया लेकिन, सफलता नहीं मिली। ऐसे में अब चीनी मिल चलना संभव नहीं है। तौल केंद्र पर पड़े किसानों के गन्ने को खड्डा चीनी मिल को आवंटित करने की प्रक्रिया चल रही है। -रामवीर सिंह, केन मैनेजर, आईपीएल चीनी मिल, सिसवा महराजगंज
सिसवा चीनी मिल यार्ड में ट्रालियों से लगभग 25 हजार क्विंटल गन्ने को प्राथमिकता के तौर पर मंगाया जा रहा है। परिक्षेत्र के किसान भी प्रभावित न हों, उसको ध्यान में रखकर आवंटित केंद्रों का गन्ना तौल कराने की योजना पर विचार किया जा रहा है। -सुधीर कुमार, केन मैनेजर, आईपीएल चीनी मिल खड्डा

----
70.42 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई के बाद चीनी मिल बंद

संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। सेवरही चीनी मिल 135 दिन में 70.42 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर शुक्रवार को बंद हो गई। मिले पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 8.72 लाख क्विंटल कम गन्ने की पेराई की है। इस साल चीनी परता 11.37 प्रतिशत रहा है। सेवरही चीनी मिल का पेराई सत्र 22 नवंबर को शुरू हुआ था। 135 दिन चलने के बाद शुक्रवार को पेराई सत्र का अवसान हो गया। इस बीच चीनी मिल ने 70.42 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष मिल ने 8.72 लाख क्विंटल कम गन्ने की पेराई की है। इस साल चीनी परता 11.37 प्रतिशत रहा। पेराई सत्र के अवसान के दौरान चीनी मिल के अधिशासी निदेशक वाईपी सिंह, गन्ना महाप्रबंधक प्रमोद कुमार, जीएम इंजीनियरिंग संदीप कुमार सिंह, जीएम प्रोडक्शन दिलीप मिश्र, महेश कुमार अग्रवाल, यशवंत सिंह बघेल, पीएन शाही, दीपक श्रीवास्तव, अमित कुमार राय, मनीष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed