फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Demonstration held in favor of Kotedar, memorandum submitted to SDM

Kushinagar News: कोटेदार के पक्ष में किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Tue, 06 Feb 2024 03:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 06 Feb 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Demonstration held in favor of Kotedar, memorandum submitted to SDM
कप्तानगंज। तहसील परिसर में क्षेत्र के सिधावट गांव लोगों ने सोमवार को कोटेदार के पक्ष में प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कोटेदार प्रेमलता की अगुवाई में गांव के लोग तहसील परिसर पहुंचे। इसके बाद एसडीम योगेश्वर सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें लोगों ने कहा कि ग्राम प्रधान के पति चुनावी रंजिश को लेकर कोटेदार के खिलाफ फर्जी हस्ताक्षर और नोटरी बयानहल्फी लगाकर गलत आरोप लगाया जा रहा है। कोटेदार को हैरान और परेशान किया जा रहा है। नोटरी को लेकर पूर्ति निरीक्षक ने जांच की। इसमें हस्ताक्षर फर्जी पाया। उसके बावजूद भी लगातार कुछ न कुछ शिकायतें की जा रही हैं। इन लोगों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान जनार्दन यादव, सुदर्शन यादव, सत्येंद्र सिंह, रवि कुमार गौड़, छोटेलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed