फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Demonstration for laying underground cables

Kushinagar News: अंडरग्राउंड केबल बिछाए जाने के लिए किया प्रदर्शन

Thu, 19 Feb 2026 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 19 Feb 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Demonstration for laying underground cables
पटहेरिया में 33 हजार केवीए बिजली अंडरग्राउंड किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते दुकानदार।स्
पटहेरवा। पटहेरिया में ओवरब्रिज के बगल में बनाए जा रहे सर्विस लेने के चौड़ीकरण व नाला निर्माण की जद में आ रहे हाईटेंशन लाइन के बिजली के खंभों की जगह अंडरग्राउंड केबल बिछाए जाने की मांग को लेकर प्रभावित लोगों ने अर्ध निर्मित सर्विस लेन पर विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि ऐसा नहीं किया गया तो हादसे होंगे और बिजली आपूर्ति में भी बाधा आएगी।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र पटहेरवा में राजापाकड़ से 33 हजार की मेन सप्लाई हो रही है। यह लवनिया से पटहेरवा तक हाइवे किनारे बिजली के खंभों के सहारे हाइडिल तक गई है। इसमें हाइवे पर ही पटहेरिया में ओवरब्रिज के बगल से सर्विस लेन के चौड़ीकरण व नाले का निर्माण हो रहा है। इसमें करीब 25 बिजली के खंभे पड़ रहे हैं। लोगों का कहना है कि एनएचएआई और कार्यदायी संस्था खंभों को हटाकर नाली के बाद शिफ्ट करने की तैयारी में है। दुकानदार हृदयानंद गुप्ता, श्रीपाल राव,राजकुमार गुप्ता,व्यास तिवारी,नियाज़ अहमद,संजय राव,ब्रजेश राव,संजय तिवारी का आरोप है कि ऐसा किए जाने से उनके घरों की छतों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन के तार गुजरेंगे, इससे खतरे होने की संभावना बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed