फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Democracy defender dies

Kushinagar News: लोकतंत्र रक्षक सेनानी का निधन

Thu, 26 Sep 2024 05:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 26 Sep 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Democracy defender dies
रहसू बाजार। फाजिलनगर विकास खंड के मधुरिया निवासी लोकतंत्र रक्षक सेनानी सत्यदेव पांडेय (83) का मंगलवार की देर शाम निधन हाे गया। बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ घाघी नदी के कुकुत्था घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। निधन की सूचना मिलने पर कसया के तहसीलदार धर्मवीर सिंह व नायब तहसीलदार शैलेश सिंह उनके पैतृक निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

लोकतंत्र रक्षक सेनानी सत्यदेव पांडेय 1975 में आपातकाल के दौरान जेल गए थे। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मौत की खबर सुनकर गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लोकतंत्र सेनानी की शवयात्रा भीड़ रही।राजकीय सम्मान गार्ड आफ आनर के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े पुत्र साकेत कुमार पांडेय ने मुखाग्नि दी। इस दौरान लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय, पूर्व विधायक शशि शर्मा, लोकतंत्र रक्षक सेनानी बंका सिंह, मिथिलेश पाण्डेय जितेंद्र पाण्डेय सैलानी, किसान नेता शिया शरण पाण्डेय ग्राम प्रधान राजू यादव,छेदी शर्मा गोवर्धन गुप्ता, सिंहासन गुप्त, केदार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed