फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Demand to run train in Sawan to go to Deoghar

Kushinagar News: देवघर जाने के लिए सावन में ट्रेन चलाने की मांग

Fri, 12 Jul 2024 04:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 12 Jul 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Demand to run train in Sawan to go to Deoghar
तमकुहीरोड। आगामी 22 जुलाई से श्रावणी मेला का शुभारंभ होने जा रहा है। इस क्षेत्र से हजारों कांवड़ श्रद्धालु नियमित झारखंड राज्य में देवघर जलाभिषेक के लिए जाते हैं। कांवड़ियों का कहना है कि कप्तानगंज-थावे रूट पर देवघर के लिए कोई ट्रेन नहीं है। इसलिए लोगों ने यात्री हित में इस रूट पर भी देवघर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

यात्रियों की माने तो कांवड़ यात्रा को सुगम बनाए जाने को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे हर साल विभिन्न रूटों पर देवघर के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन करता है।लेकिन अब जब श्रावणी मेला के शुरू होने में मात्र दस दिन का समय शेष रह गया है।बावजूद इसके अभी तक पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा थावे -कप्तानगंज मार्ग पर देवघर के लिए किसी स्पेशल ट्रेन चलाए जाने की घोषणा नहीं की गई है। जिससे लोगों को बाबाधाम जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। क्षेत्र के अभिषेक शुक्ल, विकास मिश्र, दुर्गेश मद्धेशिया, आदित्य वर्मा, मनोज शर्मा, राकेश मद्धेशिया, हरेंद्र यादव, रवि विश्वकर्मा आदि का कहना है कि बाबा धाम हिंदुओं के आस्था का केंद्र है।जहां हर साल सावन के महीने में इस क्षेत्र से नियमित सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं का देवघर जाना आना होता है। यदि रेल प्रशासन अन्य रूटों की तरह इस रूट से भी स्पेशल ट्रेन चलाए तो कांवड़ यात्रियों को सहूलियत होगी। इसे लेकर इन लोगो ने पूर्वोत्तर रेलवे से श्रावणी मेला को लेकर कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग भी देवघर के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed