फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Demand to make Kubernath a Nagar Panchayat in the Assembly

Kushinagar News: विधानसभा में कुबेरनाथ को नगर पंचायत बनाने की मांग

Sat, 10 Feb 2024 03:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 10 Feb 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Demand to make Kubernath a Nagar Panchayat in the Assembly
कसया। कुशीनगर विधायक पीएन पाठक विधानसभा क्षेत्र के कुबेरनाथ को नगर पंचायत बनाने की मांग की। वह बृहस्पतिवार को सदन में बजट के पक्ष में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कुबेरनाथ शिव नगरी के रूप में जाना जाता है और बड़ा बाजार विकसित है। पर्यटन के दृष्टिकोण से ऐतिहासिक शिव मंदिर है। यहां की आबादी लगभग 12 हजार और मतदाताओं की संख्या नौ हजार के करीब है। कुबेरनाथ में चार प्राथमिक विद्यालय, एक जूनियर हाईस्कूल, पांच इंटर कॉलेज, दो डिग्री कॉलेज, दो पेट्रोल पंप व लगभग पांच सौ के करीब दुकानें व थाना है। अगर बाजार से सटी ग्रामसभाओं जैसे अमवा, बतरौली, अनाहारी बारी, बड़गांव, धर्माछपरा, महारानी वेलवनिया, सिंघल जोडी, परानछपरा, परसौनी आदि को जोड़ दिया जाए तो जनसंख्या व मतदाताओं की संख्या के आधार पर नगर पंचायत का मानक पूरा हो जाएगा। विधायक की पहल पर मंडल अध्यक्ष कुबेर स्थान बच्चा सिंह, गोलू सिंह, दिनेश तिवारी, रविभूषण त्रिपाठी, प्रियरंजन मद्धेशिया आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed