{"_id":"66f0af9ce4f0495717040ae7","slug":"demand-to-issue-scheduled-caste-certificate-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-123571-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र जारी कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र जारी कराने की मांग
Mon, 23 Sep 2024 05:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 23 Sep 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
तमकुही रोड। क्षेत्र के ग्राम सभा बाकखास गांव में रविवार कोर तुरैहा समाज के लोगों ने क्षेत्रीय विधायक को मांग पत्र सौंपा। इसमें समाज के लोगों ने शासन से अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र जारी कराने की मांग की।
तुरैहा समाज संगठन के ज़िलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार तुरैहा की अगुवाई में विधायक डॉ. असीम राय को दिए गए मांग पत्र में कहा कि उत्तर प्रदेश शासन की तरफ से तुरैहा समाज के लोगों को अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र जारी करने आदेश हुआ है। इसके बाद कुछ लोगों को अनूसूचित जाति का प्रमाण पत्र निर्गत भी किया गया। लेकिन अब विभिन्न तरह की आपत्तियां लगाकर प्रमाण पत्र जारी होने से रोक दिया जा रहा है। इससे गांव के लोग अपने अधिकारों से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि तुरैहा समाज के लोगों को शीघ्र अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी होना शुरू नहीं किया तो संगठन की तरफ से बड़े स्तर पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगी।
इस दौरान मुन्ना तुरैहा, देवराज तुरैहा, बिट्टू शाह, काशी तुरैहा, रामेश्वर, सजन शाह, अश्वनी शाह, पिंटू शाह, विजय तुरैहा, धुर्व तुरैहा, विनय तुरैहा, रामेश्वर, धीरेंद्र तुरैहा, इंदल तुरैहा, राम ईश्वर, तुरैहा आदि मौजूद रहे।