{"_id":"69e93d905956f357930c65b1","slug":"demand-to-include-shohratgarh-railway-station-in-amrit-bharat-scheme-gains-momentum-kushinagar-news-c-227-1-sdn1035-157035-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना में शामिल करने की मांग तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना में शामिल करने की मांग तेज
Thu, 23 Apr 2026 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन के विकास को लेकर मांग अब तेज हो गई है। व्यापार मंडल, नगर इकाई शोहरतगढ़ की ओर से पूर्व डीजीपी एवं राज्यसभा सदस्य बृजलाल को सौंपे गए मांग पत्र के आधार पर उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर स्टेशन को अमृत भारत योजना में शामिल करने की मांग की है।
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का कहना है कि शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन की वर्तमान स्थिति काफी दयनीय है और यहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। यात्रियों को साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। व्यापारियों ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि यह स्टेशन भारत-नेपाल सीमा से महज 7-8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जिससे यह सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। बड़ी संख्या में नेपाली नागरिक भी इस स्टेशन का उपयोग करते हैं, ऐसे में इसका विकास क्षेत्रीय स्तर पर आवागमन और व्यापार को बढ़ावा देने में सहायक साबित होगा।
व्यापार मंडल का कहना है कि यदि शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना में शामिल किया जाता है, तो यहां बुनियादी ढांचे का विकास होगा, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और स्थानीय व्यापार को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन
इस दौरान महामंत्री मनोज कुमार गुप्ता, राजकुमार मोदनवाल, दिलीप वर्मा सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।