{"_id":"6a67c3e47aac5ec2fe0f3382","slug":"demand-to-declare-cow-as-mother-of-the-nation-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-164610-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग
विज्ञापन
पडरौना। गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को शहर के गायत्री मंदिर परिसर से कलक्ट्रेट तक गो सम्मान संकीर्तन यात्रा का आयोजन हुआ। इसमें राष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपकर गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग की गई।
गो सम्मान आह्वान अभियान से जुड़े कार्यकर्ता सोमवार की सुबह करीब 11 बजे शहर के गायत्री मंदिर परिसर में एकत्र हुए। यहां से अभियान के जिला प्रभारी अरविंद पांडेय और पंडित वेद प्रकाश मिश्र की अगुवाई में गो सम्मान संकीर्तन यात्रा कलक्ट्रेट पहुंची, जहां राष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम वैभव मिश्र को सौंपकर गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की। लोगों ने चेताया कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान आशीष मिश्रा, आशीर्वाद शंकर चौबे, अश्वनी कुमार पांडेय, आनंद मिश्रा, रंजीत गुप्ता, शुभम चौहान, सुरेंद्र सिंह, माणिक्य चतुर्वेदी, विनय यादव, ज्वाला पटेल, प्रयाग मिश्रा, सुरेंद्र सिंह, माणिक्य चतुर्वेदी मौजूद रहे। संवाद