{"_id":"6a18a9a279c2e3b2e10e83d6","slug":"demand-for-upgradation-of-fazilnagar-power-substation-and-a-cold-storage-facility-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-160745-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: फाजिलनगर बिजली उपकेंद्र के उच्चीकरण और शीतगृह की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: फाजिलनगर बिजली उपकेंद्र के उच्चीकरण और शीतगृह की मांग
Fri, 29 May 2026 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 29 May 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर। पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्रक देकर फाजिलनगर विद्युत उपकेंद्र के उच्चीकरण तथा दुदही में शीतगृह स्थापना की मांग की है। इस पहल को लेकर भाजपा एवं हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।
आयोग सदस्य ने हाल ही में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर फाजिलनगर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। इसमें मुख्य रूप से फाजिलनगर विद्युत उपकेंद्र के उच्चीकरण और दुदही में शीतगृह स्थापना की मांग शामिल रही। उन्होंने बताया कि अमवा तिवारी स्थित शीतगृह लंबे समय से बंद पड़ा है, जिससे आलू उत्पादक किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं फाजिलनगर विद्युत उपकेंद्र सड़क से नीचे होने के कारण हल्की बारिश में भी परिसर में पानी भर जाता है, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है।
स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान ये समस्याएं आयोग सदस्य के सामने रखी थीं। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर इनके समाधान की मांग की।
विज्ञापन
आयोग सदस्य के अनुसार, मुख्यमंत्री ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है। उनके प्रयास पर विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष डॉ. कमलेश शाही, भाजपा नेता सुनील बरनवाल, पूर्व प्रधान दिलीप यादव, रिंकू राव, अजय कसेरा, राजकिशोर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है।