{"_id":"69fcf2f0373c8558880e9a2c","slug":"demand-for-supply-from-water-tank-in-amvakhas-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-159388-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अमवाखास में पानी की टंकी से आपूर्ति कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अमवाखास में पानी की टंकी से आपूर्ति कराने की मांग
Fri, 08 May 2026 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 08 May 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
बरवापट्टी। दुदही ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमवाखास बरवापट्टी के लोगों ने डीएम को बृहस्पतिवार को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया है कि गांव में करीब 10 वर्षों पहले पेयजल के लिए पानी की टंकी बनाई गई थी,इसके बावजूद अब तक पेयजल की आपूर्ति चालू नहीं हो पाई है। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल कराए जाने की मांग की है।
डीएम को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि शुद्ध पेयजल के लिए टंकी का निर्माण कराया गया था,इसको लेकर कई बार जिला प्रशासन व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से आपूर्ति आरंभ कराने के लिए शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं। मोहन कुमार वर्मा ने कहा कि गांव में शुद्ध पीने के पानी का कोई बंदोबस्त नहीं है। शुद्ध पेयजल के अभाव में लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दिया है कि अगर पेयजल का प्रबंध नहीं किया गया तो आगामी 11 मई 2026 से ब्लॉक गेट के सामने अनशन शुरू करेंगे। संवाद