{"_id":"6132582a8ebc3e74d215224d","slug":"demand-for-posting-of-female-doctors-kushinagar-news-gkp407840336","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला डॉक्टर तैनात करने की मांग
गौ सेवा आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष ने शुक्रवार को रामकोला सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों और अस्पताल में मौजूद मरीजों से अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।
शुक्रवार को निरीक्षण करने पहुंचे गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष यशवंत सिंह ने अस्पताल में उपलब्ध व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। पूछताछ में मरीजों ने कहा कि अस्पताल में कोई महिला चिकित्सक नहीं है, लोगों ने महिला चिकित्सक तैनात कराने की मांग की। निरीक्षण के दौरान सीएचसी में तैनात पांच डॉक्टरों में से दो डॉक्टर अवकाश पर थे और एक डॉक्टर विभागीय बैठक में गए थे, जबकि मौके पर दो डॉक्टर उपस्थित मिले। डॉक्टर राजकुमार यादव ने बताया कि मरीजों को अधिकांश दवाएं अस्पताल से दी जाती हैं। इस मौके पर अजय गोविंद राव, शेषनाथ गौंड़, कर्मवीर गोविंद राव, अमित राव, फूलबदन कुशवाहा, संजय राव, अनूप चौधरी आदि मौजूद रहे।