{"_id":"6a57f4fb8f76c90d92039ddb","slug":"demand-for-possession-of-allotted-leasehold-land-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-163788-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आवंटित पट्टे की जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आवंटित पट्टे की जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग
Thu, 16 Jul 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।स्रोत-सोशल मीडिया
पडरौना। कसया क्षेत्र के रहसू जनोबी पट्टी के पट्टाधारकों और भूमिहीनों को जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए सोमवार को निकाली गई पदयात्रा बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंची। डीएम को ज्ञापन देकर 1994 में आवंटित पट्टे की भूमि पर वास्तविक पट्टाधारकों को कब्जा दिलाने की मांग की गई। डीएम ने आश्वासन दिया कि जांच कराकर शीघ्र आवंटियों को कब्जा दिला दिया जाएगा।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि यह मामला केवल जमीन का नहीं, बल्कि गरीब, भूमिहीन और वंचित परिवारों के सम्मान, अधिकार और न्याय से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण को मानवीय संवेदनाओं के आधार पर देखा जाना चाहिए। वर्षों से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे लोगों के साथ अन्याय हुआ है। न्याय में देरी का अर्थ न्याय से वंचित करना होता है। उन्होंने चेताया यदि इस मामले का शीघ्र एवं न्यायपूर्ण निस्तारण नहीं किया गया, तो गरीबों को उनका अधिकार दिलाने की लड़ाई तेज की जाएगी। ज्ञापन लेने के बाद डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने आश्वस्त करते हुए कहा कि यह एक न्यायिक एवं संवेदनशील मामला है, जिसकी विधिक टीम से जांच कराएंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर तीन दिनों के भीतर कार्रवाई करेंगे। उन्होंने पीड़ितों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राधे विश्वकर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, अविनाश गोंड, ऋषिकेश कुशवाहा, जहीरूद्दीन, पलटन यादव, तारकेश्वर सिंह, देश दीपक मिश्रा, गोरख यादव आदि मौजूद रहे।