फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Demand for early disclosure of criminal incidents

आपराधिक घटनाओं के शीघ्र खुलासा की मांग

Fri, 07 Apr 2017 11:57 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Fri, 07 Apr 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Demand for early disclosure of criminal incidents
आपराधिक घटनाओं के खुलासा की मांग - फोटो : अमर उजाला
कसया। शुक्रवार को बसपा कार्यकर्ताओं ने सीओ को ज्ञापन सौंपकर बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने हाल में हुई लूट व अन्य वारदातों का शीघ्र खुलासा कराने की मांग भी की।
विज्ञापन


बसपा नेता राजेश प्रताप राव के साथ मधुसूदन कुशवाहा, फेंकू रावत, आशिक अली, जयप्रकाश मुन्ना, परवेज आलम, अमेरिकन खरवार, मंजूर अंसारी, छोटेलाल कुशवाहा, हरेकृष्ण,संजय राव, डबलू गौतम आदि ने सीओ कसया का ज्ञापन सौंपकर कहा कि नई सरकार बनते ही एक के बाद एक बड़ी वारदात से आम लोग दहशत में हैं। कसया थाना क्षेत्र के एकडेरवा निवासी हरी वर्मा से 40 हजार रुपये की लूट, डिघवा बुजुर्ग निवासी अखिलेश तिवारी से बाड़ीपुल चौराहे पर तीन लाख बीस हजार रुपये की लूट, सपहां मार्ग पर गैस एजेंसी के हॉकर के गाड़ी की डिकी से 60 हजार रुपये की चोरी का जिक्र करते हुए बसपा कार्यकर्ताओं ने इनके शीघ्र खुलासा की मांग की। सीओ ने इन मामलों में शीघ्र कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed