{"_id":"59189ef34f1c1b0f3c851608","slug":"demand-for-declaring-chowkers-as-state-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदारों को राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकीदारों को राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग
कुशीनगर (ब्यूरो)
Updated Sun, 14 May 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग
- फोटो : अमर उजाला
पडरौना। नगर के जूनियर हाईस्कूल परिसर में रविवार को ग्रामीण चौकीदार कल्याण समिति की बैठक हुई। इसमें शामिल चौकीदारों ने हरियाणा की भांति उत्तर प्रदेश में भी उन्हें राज्य कर्मचारी बनाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
इस बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुखराज प्रसाद आर्य ने कहा कि चौकीदार अपनी जान जोखिम में डालकर पुलिस का सहयोग करते आ रहे हैं। चौकीदारों को बिहार और हरियाणा की राज्य सरकारों ने राज्य कर्मचारी घोषित कर दिया है, जबकि उत्तर प्रदेश में ऐसा नहीं है। इन लोगों ने उत्तर प्रदेश में भी यह व्यवस्था लागू किए जाने की मांग की। इस बैठक में राजू, संतोष, मुहम्मद हुसैन, उमाकांत, भागीरथी प्रसाद, चंद्रजीत, रामप्रीत, रवींद्र, रणजीत, अनिल रामचंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन